लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के आंगनवाड़ी केंद्रों में नहीं बंटेगा अंडा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ऐलान- केवल दूध दिया जाएगा

By भाषा | Updated: September 16, 2020 07:35 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य में आंगनबाड़ियों में बच्चों को अंडे नहीं, बल्कि दूध वितरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत 17 सितंबर से होगी।

Open in App
ठळक मुद्देकुपोषण को खत्म करने के लिए बच्चों को अंडे नहीं, बल्कि दूध वितरित किया जाएगा: शिवराज सिंह चौहान17 सितंबर से होगी इसकी शुरुआत, इससे पहले महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने विकल्प की बात कही थी

भोपाल:मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी द्वारा प्रदेश की आंगनबाड़ियों में बच्चों को पौष्टिक आहार के रूप में अंडे दिये जाने की कुछ दिन पहले वकालत करने पर हुए विवाद के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को स्पष्ट कर दिया है कि कुपोषण को खत्म करने के लिए आंगनबाड़ियों में बच्चों को अंडे नहीं, बल्कि दूध वितरित किया जाएगा।

चौहान ने मीडिया से कहा, ‘‘कुपोषण दूर करने के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों में अंडा नहीं, बल्कि दूध बांटा जाएगा और इसकी शुरुआत 17 सितंबर को होगी।’’ वहीं, मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में 16 से 23 सितंबर तक गरीब कल्याण सप्ताह मनाया जा रहा है।

गरीब कल्याण सप्ताह के तहत प्रत्येक दिन अलग-अलग विभागों से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन होगा। उन्होंने कहा, ‘‘शुक्रवार 17 सितंबर महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए निर्धारित है। इस दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिलों में चिन्हाकिंत नवनिर्मित 601 ऑगनवाड़ी भवनों का डिजिटल तरीके से लोकार्पण सिंगल क्लिक के माध्यम से करेंगे और आंगनवाड़ी स्तर पर कुपोषित बच्चों को दूध वितरण किया जायेगा।’’

मालूम हो कि ग्वालियर में करीब दो सप्ताह पहले मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने कहा था कि कुपोषण मिटाने के लिए आंगनबाड़ी में अंडे उन बच्चों को परोसे जाएंगे, जो इसका विकल्प चुनेंगे।

उन्होंने कहा था कि सेब और केला जैसे फल भी उन बच्चों को दिए जाएंगे जो इनका विकल्प चुनेंगे। कमलनाथ के नेतृत्व वाली पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान इसी विभाग की मंत्री रह चुकीं इमरती देवी ने राज्य के कुछ आदिवासी बहुल ब्लॉकों में अंडों का वितरण शुरू किया था।

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील