लाइव न्यूज़ :

शिवराज मंत्रिमंडल में फिर हुई सिलावट और राजपूत की वापसी, सिंधिया के साथ बगावत कर भाजपा में आए थे दोनो

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: January 3, 2021 13:53 IST

बीते 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान के द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लगभग एक माह बाद जिन 5 मंत्रियों ने शपथ ली थी, उनमें तुलसीराम सिलावट और गोविन्द राजपूत भी शामिल थे.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में आज दो पुराने सदस्य फिर जुड़ गएराजमंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 31 सदस्य हो गए हैंविधानसभा सदस्यों की संख्या के आधार पर मंत्रिमंडल में अधिकतम 36 सदस्य हो सकते हैं.

भोपाल: मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में आज दो पुराने सदस्य फिर जुड़ गए. इनको मिलाकर राजमंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 31 सदस्य हो गए हैं. विधानसभा सदस्यों की संख्या के आधार पर मंत्रिमंडल में अधिकतम 36 सदस्य हो सकते हैं. राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मध्यप्रदेश राजभवन में आयोजित शपथ समारोह में तुलसीराम सिलावट और गोविन्द राजपूत को मंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य एवं अन्य दलों के महत्पूर्ण नेता मौजूद थे.

गौरतलब है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस से जिन 22 विधायकों (इनमें 6 मंत्री भी शामिल थे) ने बगावत कर त्याग पत्र दिया था. उनकों कमलनाथ सरकार मेें मंत्री तुलसीराम सिलावट और गोविन्द राजपूत भी शामिल थे. बीते 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान के द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लगभग एक माह बाद जिन 5 मंत्रियों ने शपथ ली थी, उनमें तुलसीराम सिलावट और गोविन्द राजपूत भी शामिल थे, लेकिन दोनों को ही उपचुनाव के नतीजे आने के पूर्व ही 6 माह के भीतर विधानसभा सदस्य बनने की बाध्यता के चलते 21 अक्टूबर को त्याग पत्र देना पड़ा था. 

10 नवंबर को आए उपचुनाव के नतीजों में दोनों जीतने के बाद से ही सिलावट और राजपूत के पुन: मंत्री बनने के लगातार कयास लगाए जा रहे थे. इसको लेकर खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया को बीते माह तीन बार भोपाल आकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर बात करना पड़ी. दरअसल दोनों को फिर मंत्री बनाने में सबसे बड़ी बाधा, भाजपा के पुराने नेताओं और पूर्व मंत्रियों के द्वारा इनके साथ ही मंत्री बनाए जाने के दावे मे आ गई थी. 

इसके बाद भाजपा के केन्द्रीय संगठन ने सिंधिया, शिवराज और प्रदेश भाजपा के नेताओं एवं दावेदारों से बात कर रास्ता निकला तब आज शपथ समारोह हो पाया. यह शिवराज सरकार का तीसरा  था. 21 अपै्रल को हुए पहले विस्तार में पांच और 2 जुलाई को हुए विस्तार में 28 लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था.

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील