लाइव न्यूज़ :

'इनके एक नेता सोनीपत गए.., किसानों से ज्यादा वहां कैमरे थे', शिवराज सिंह ने राहुल गांधी पर बोला हमला

By आकाश चौरसिया | Updated: August 5, 2024 15:15 IST

शिवराज सिंह चौहान ने अपने भाषण की शुरुआत से कांग्रेस और उनके नेताओं को निशाने पर रखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि इनके एक नेता जो बड़ी-बड़ी यात्राएं आयोजित करते हैं, यात्रा के दौरान वे हरियाणा के सोनीपत गए। उन्होंने इसे वास्तविक दिखाने के लिए रील बनाई।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने किसानों के लिए प्रत्यक्ष सहायता की बात तो कि, लेकिन ऐसी योजना नहीं बनाईकिसानों के दर्द को पीएम मोदी ने समझा- कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान किसान सम्मान निधि भले 6,000 रुपये हो, सीमांत और छोटे किसानों के लिए बड़े काम की है

नई दिल्ली: चालू मानसून सत्र में आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यसभा में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय पर हुई चर्चा पर अपना जवाब दिया। शिवराज सिंह चौहान ने अपने भाषण की शुरुआत से कांग्रेस और उनके नेताओं को निशाने पर रखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि इनके एक नेता जो बड़ी-बड़ी यात्राएं आयोजित करते हैं, यात्रा के दौरान वे हरियाणा के सोनीपत गये थे। उन्होंने इसे वास्तविक दिखाने के लिए एक रील बनाई। इस दौरान किसानों से ज्यादा वहां कैमरा थे, और वो मैदान पर कैमरा के साथ जाते और ड्रामा करते। जब उन्होंने हल देखा, तो उन्होंने कहा ये क्या है?

कांग्रेस ने किसानों के लिए प्रत्यक्ष सहायता की बात तो कि, लेकिन ऐसी योजना नहीं बनाई। किसानों के दर्द को पीएम मोदी ने समझा। ये राशि भले ही छह हजार रुपये हो, सीमांत और छोटे किसानों के लिए बड़े काम की है। इस छोटी राशि के कारण किसान का सम्मान बढ़ा है, वो स्वावलंबी हुआ है, विकास को गति मिली है। ये किसान का सम्मान नहीं देख सकते हैं। 

इसके साथ उन्होंने एक पूर्व प्रधानमंत्री के बारे में बात करते हुए कहा कि जब उन्हें पता चला कि लाल मिर्च के दाम हरी मिर्च से ज्यादा हो गए, तो उन्होंने किसानों से कहा आप लाल मिर्च ही क्यों नहीं उगा लेते हैं। 

राज्यसभा में कहा कि जब कांग्रेस सरकार की अलग-अलग राज्यों में सत्ता में थी, तब गोली चला करती थी और कई किसान मारे गए। 1986 में जब बिहार में कांग्रेस की सरकार थी, तब गोलीबारी में 23 किसान मारे गए थे। 1988 में इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर दिल्ली में दो किसानों के ऊपर गोलीबारी की गई। साल 1988 में उन्होंने मेरठ में किसानों पर गोलीबारी की और 5 किसान मार दिए गए। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रशिवराज सिंह चौहानBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?