लाइव न्यूज़ :

"शिवराज सरकार ने तो मध्य प्रदेश में भगवान को भी नहीं बख्शा", दिग्विजय सिंह का भ्रष्टाचार को लेकर तीखा व्यंग्य

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 25, 2023 09:21 IST

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा शासित मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार पर बेहद तीखा तंज कसते हुए कहा कि यहां भ्रष्टाचार इस कदर फैला है कि इंसान तो क्या भगवान को भी नहीं बख्शा जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देदिग्विजय सिंह ने भ्रष्टाचार को लेकर मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार पर कसा बेहद तीखा तंजशिवराज सरकार में भ्रष्टाचार इस कदर फैला है कि इंसान तो क्या भगवान को भी नहीं बख्शा जाताभोपाल के सतपुड़ा भवन में इसलिए आग लगी ताकि शिवराज के भ्रष्टाचार के सबूत मिटाये जा सकें

भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा शासित मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार पर बेहद तीखा तंज कसते हुए कहा कि यहां भ्रष्टाचार इस कदर फैला है कि इंसान तो क्या भगवान को भी नहीं बख्शा जाता है। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने बीते शनिवार को यह बात कांग्रेस पार्टी द्वारा राज्य सरकार के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ 51 जिलों में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कही।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि ये सरकार तो भगवान को भी धोखा दे रही है। सिंह ये राज्य सरकार पर यह आरोप इस कारण लगाया क्योंकि बीते 28 मई को उज्जैन के महाकाल नवनिर्मित कॉरिडोर में स्थापित छह मूर्तियां तेज हवाओं के कारण गिर गईं थीं। वहीं दिग्विजय सिंह का भ्रष्टाचार का आरोप 12 जून को भोपाल के सतपुड़ा भवन में लगी आग की तरफ भी था, जहां सरकारी कार्यालय में रखी कई फाइलें आग में स्वाहा हो गईं।

वहीं कांग्रेस की ओर से सूबे के 51 जिलों में आयोजित राज्य सरकार के खिलाफ धरना-विरोध के संबंध में मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया सेल के अध्यक्ष केके मिश्रा ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, ''हमें पूरे प्रदेश में शिवराज सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध-प्रदर्शन की तैयारी की थी लेकिन खराब मौसम के कारण हमें दो जिलों इंदौर और झाबुआ अपने विरोध प्रदर्शन को टालना पड़ा।''

महाकाल कॉरिडोर में नवस्थापित मूर्तियों के गिरने के संबंध में दिग्विजय सिंह ने कहा, “कमलनाथ जब प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के नवीनीकरण के लिए 300-350 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। गुजरात के एक ठेकेदार ने आश्वासन दिया कि वहां स्थापित मूर्तियां एक सदी तक बरकरार रहेंगी। लेकिन वे महज एक साल के भीतर हल्की सी आंधी में गिर गईं, इसका क्या मतलब है? ये लोग तो भगवान को भी छोड़ रहे हैं। ऐसा तो इस सरकार का भ्रष्टाचार है।"

इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने कहा, ''शिवराज सिंह की यह भाजपा सरकार तो भ्रष्टाचार करते समय वे भगवान को भी नहीं बख्श रहे हैं। अगर कमलनाथ सत्ता में वापस आते हैं, तो वह इन घोटालों के पीछ जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ जांच कराएंगे और एक्शन लेंगे। इतना ही नहीं राजनेताओं और अधिकारियों सहित प्रभावशाली लोगों की संपत्ति की जांच की जाएगी।"

दिग्विजय सिंह ने भाजपा शासन के खिलाफ सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि साल 2003 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से मध्य प्रदेश में सरकारी कार्यालयों में 15 बार आग लगी है, इस पूरी अवधि के दौरान कांग्रेस सरकार के 15 महीने की अवधि को निकाल दें तो यही स्थिति है। उन्होंने कहा कि सतपुड़ा भवन में आग लगने के लिए एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट को जिम्मेदार ठहराया गया था, लेकिन इमारत की सुरक्षा की देखभाल करने वाले किसी भी अधिकारी को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया था।

दिग्विजय सिंह ने कहा, ''भाजपा राज में किये गये भ्रष्टाचार के सबूतों को इस तरह से नष्ट किया जा रहा है। शिवराज सिंह की लाड़ली लक्ष्मी योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ, जिसके तहत 1.25 करोड़ महिलाओं को 1,000 रुपये महीना दिया जाता है। उन्होंने कहा, ''महिलाओं को 1100 रुपये के बजाय 100 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर दें।" (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :दिग्विजय सिंहशिवराज सरकारशिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए