लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh :30 नवंबर को शिवराज कैबिनेट की बैठक, वर्तमान कार्यकाल की होगी अंतिम मीटिंग

By आकाश सेन | Updated: November 29, 2023 14:30 IST

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद और मतगणना के पहले 30 नवंबर को शिवराज कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी । गुरुवार सुबह 11:15 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रालय में होने वाली बैठक में शामिल होंगे। सरकार के वर्तमान कार्यकाल की ये अंतिम बैठक होगी।

Open in App
ठळक मुद्दे30 नवंबर को शिवराज कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक। सरकार के वर्तमान कार्यकाल की अंतिम बैठक ।हाल ही में लिए गए 2 हजार करोड़ रुपये के कर्ज के प्रस्ताव का होगा अनुमोदन।मतदान के बाद पहली बार टीम शिवराज के सभी सदस्य बैठक में होंगे शामिल।मतगणना के पहले विधानसभा सीटों का फीड बैक भी लेंगे सीएम शिवराज।

गौरतलब है कि इससे पहले 4 अक्टूबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें राजधानी भोपाल के कमला पार्क से संत हिरदाराम नगर तक आठ लेन एलिवेटेड कॉरिडोर, 5 नई तहसील बनाने के प्रस्ताव को  हरीझंडी दी गई थी।

इसी के साथ बैठक में उज्जैन जिले में उन्हेल, बालाघाट जिले में लामता, रायसेन जिले में बम्होरी और सुल्तानगंज और मंदसौर जिले में कयामपुर को नई तहसील की स्वीकृति दी गई थी। नया पांढुर्ना जिला बनाने का प्रस्ताव भी इसी बैठक में पास किया गया था। प्रदेश में 17 नवंबर को 230 विधानसभा सीट के लिए मतदान हुआ था। जिसके बाद 3 दिसंबर को मतों की गिनती होगी। 

माना जा रहा है कि सरकार ने हाल ही में दो हजार करोड़ रुपये का कर्जा लिया है । जिसके प्रस्ताव को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिलेगी । इसके अलावा मतगणना के पहले ये पहला मौका होगा जब टीम शिवराज यानी शिवराज कैबिनेट मंत्रिमंडल के सभी सदस्य एक साथ बैठेंगे । माना जा रहा है कि बैठक के बाद सीएम शिवराज अपने टीम के साथ सीटों का फीड बैक भी मंत्रियों से लेंगे। 

टॅग्स :Madhya Pradeshbhopalशिवराज सिंह चौहानShivraj Singh Chouhan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए