लाइव न्यूज़ :

''न्‍याय की यह लड़ाई अधूरी क्यों, आजम खान, हसन, इस्लाम के लिए क्यों नहीं'', शिवपाल ने सपा और अखिलेश पर उठाया सवाल, पढ़े पत्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 2, 2022 21:55 IST

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को राम गोपाल यादव के पैड पर मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र ट्विटर पर साझा करते हुए सवाल उठाया, '' न्‍याय की यह लड़ाई अधूरी क्यों है। आजम खान साहब, नाहिद हसन, शहजिल इस्लाम --- और अन्य कार्यकर्ताओं के लिए क्यों नहीं।''

Open in App
ठळक मुद्देरामपुर से दस बार के विधायक आजम खान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं।विभिन्न आपराधिक मामलों में 27 माह बाद जेल से जमानत पर मई में रिहा हुए।कैराना के सपा विधायक नाहिद हसन आपराधिक मामलों में जेल में बंद हैं।

लखनऊः प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव राम गोपाल यादव के एक पत्र का हवाला देते हुए सवाल उठाया है कि न्याय की यह लड़ाई अधूरी क्यों है।

 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को राम गोपाल यादव के पैड पर मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र ट्विटर पर साझा करते हुए सवाल उठाया, '' न्‍याय की यह लड़ाई अधूरी क्यों है। आजम खान साहब, नाहिद हसन, शहजिल इस्लाम --- और अन्य कार्यकर्ताओं के लिए क्यों नहीं।''

रामपुर से दस बार के विधायक आजम खान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और विभिन्न आपराधिक मामलों में 27 माह बाद जेल से जमानत पर मई में रिहा हुए। कैराना के सपा विधायक नाहिद हसन आपराधिक मामलों में जेल में बंद हैं जबकि बरेली जिले के विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर प्रशासन का बुलडोजर चल चुका है।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव ने सोमवार को एक आश्चर्यजनक राजनीतिक घटनाक्रम के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की थी।

बाद में समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ''आज समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से लखनऊ में मुलाक़ात की। प्रदेशभर में पिछड़ों और मुसलमानों पर एकतरफा फर्जी मुकदमे दर्ज कर उनके उत्पीड़न के संदर्भ में बात की।

फर्जी मुकदमों को वापस ले सरकार।'' शिवपाल ने मंगलवार को राम गोपाल यादव का मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र ट्विटर पर साझा किया जिसमें एटा के सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पर पुलिस द्वारा लगाए गए मुकदमों और उत्पीड़नात्मक कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग सपा महासचिव की ओर से की गई है।

हालिया विधानसभा चुनाव में सपा के निशान पर जसवंत नगर से विधायक चुने गये शिवपाल सिंह यादव का अपने भतीजे सपा प्रमुख अखिलेश यादव से चुनाव परिणाम आने के बाद संबंध तनावपूर्ण हो गये। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव की पसंद के विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्‍हा का विरोध करते हुए राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया जो भारी मतों से चुनाव जीत गईं। इसके बाद सपा ने एक पत्र जारी कर शिवपाल सिंह यादव को कहीं भी जाने के लिए आजाद कर दिया। 

टॅग्स :समाजवादी पार्टीआज़म खानउत्तर प्रदेशशिवपाल यादवअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर