लाइव न्यूज़ :

अखिलेश के खिलाफ शिवपाल का मास्टर स्ट्रोक, मुलायम सिंह को मैनपुरी से लड़ाएंगे लोकसभा चुनाव

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 16, 2018 11:10 IST

शिवपाल यादव ने शनिवार को अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोला है। उन्होंने कहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए मोर्चा मुलायम सिंह यादव को मैनपुरी से चुनाव लड़ा सकते हैं।

Open in App

लखनऊ, 16 सितंबर। समाजवादी सेकुलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल यादव ने शनिवार को अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोला है। उन्होंने कहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए मोर्चा मुलायम सिंह यादव को मैनपुरी से चुनाव लड़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब सपा से किसी भी तरह की सुलह नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगर नेताजी तैयार हुए तो वह उन्हें मोर्चे व  नई पार्टी का अध्यक्ष भी उन्हें  बना देंगे। 

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव में नेता जी उनकी पार्टी से मैनपुरी से मैदान में उतरें। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी प्रस्ताव रखा कि वे सेक्युलर मोर्चा के अध्यक्ष बन जाएं। शिवपाल ने कहा कि अगलनेता जी उनकी पार्टी से चुनाव ना भी लड़े तो भी वह उनके पक्ष में रहेंगे। 

उनसे जब गठबंधन को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो वे गठबंधन का हिस्सा बनना चाहेंगे। उन्होंने बताया कि अगर भविष्य  में कांग्रेस या बसपा की तरफ से गठबंधन का ऑफर आता है तो मैं साथ जाने के लिए तैयार हूं। फिलहाल शिवपाल सपा से विधायक हैं और वर्तनान के पदों को अभी तक उन्होंने छोड़ा नहीं है।

 शिवपाल ने कहा कि  राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को वोट किया था। हालांकि राज्यसभा चुनाव में सपा के उम्मीदवार को वोट दिए जाने की बात कही। ऐसे में देखना अब दिलचस्प होगा कि 2019 में मुलायम बेटे के साथ मैदान में उतरते हैं या फिर भाई की पार्टी का दामन थामते हैं।

टॅग्स :शिवपाल यादवमुलायम सिंह यादवअखिलेश यादवसमाजवादी सेक्युलर मोर्चासमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?