लाइव न्यूज़ :

Shivdeep Wamanrao Lande: ‘रन फॉर सेल्फ’, युवाओं के साथ दौड़े शिवदीप लांडे?, आत्मनिर्भर बनने और फिटनेस पर ध्यान देने का कहा

By एस पी सिन्हा | Updated: March 4, 2025 15:32 IST

Shivdeep Wamanrao Lande: नया कदम बिहार के युवाओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा जगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे"यदि युवक फिट हैं, तो परिवार, समाज और देश भी फिट रहेगा।"प्रशिक्षु आईपीएस के रूप में करियर की शुरुआत की थी।युवाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाया जा सके।

Shivdeep Wamanrao Lande: पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे फाउंडेशन के तत्वाधान में शिवदीप वामनराव लांडे ने युवाओं को मोटिवेट करने के लिए मुंगेर के पोलो मैदान में ‘रन फॉर सेल्फ’ दौड़ का आयोजन किया। इसमें लांडे के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने "रन फॉर सेल्फ" में लिया भाग और वे दौड़ते हुए जमालपुर से 9 किलोमीटर दूर मुंगेर के पोलो मैदान में पहुंचे। इस दौरान लांडे युवाओं से संवाद करते रहे। उन्होंने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और फिटनेस पर ध्यान देने का संदेश दिया। दौड़ के दौरान उन्होंने कहा कि "यदि युवक फिट हैं, तो परिवार, समाज और देश भी फिट रहेगा।"

शिवदीप लांडे ने मुंगेर को अपनी कर्मभूमि बताते हुए कहा कि उनका इस शहर से गहरा नाता है, क्योंकि यहीं से उन्होंने प्रशिक्षु आईपीएस के रूप में करियर की शुरुआत की थी। युवाओं को संबोधित करते हुए लांडे ने आगामी 10 वर्षों में बिहार की दशा और दिशा बदलने की शपथ ली। उन्होंने पूरे बिहार में ‘रन फॉर सेल्फ’ अभियान चलाने की घोषणा की, ताकि युवाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाया जा सके।

उनका यह नया कदम बिहार के युवाओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा जगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। मीडिया से बातचीत उन्होंने कहा कि वे अपने परिवार के साथ मुंगेर आए हैं क्योंकि यह उनकी कर्मभूमि है और यहीं से उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत की थी। ‘रन फॉर सेल्फ’ कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि वे अभी देख रहे हैं कि बिहार के युवा बदलाव के लिए कितना तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में यहां युवाओं को देखकर खुशी हुई है। जब उनसे चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया। इस दौरान शिवदीप लांडे की पत्नी और बेटी भी साथ थी। उन्होंने कहा कि मुख्य उद्देश्य युवाओं के बदलाव लाना है। अभी वे युवाओं की सुनने निकले हैं पूरे बिहार में युवाओं को सुनेंगे अभी अपना कोई ओपिनियन नहीं देंगे।

दस सालों में कैसे वे युवाओं के बीच बदलाव लाएं इसपर उनका फोकस है। बता दें कि आईपीएस की नौकरी से इस्तीफा देने के बाद शिवदीप वामनराव लांडे मूल रूप से महाराष्ट्र के अकोला के रहने वाले हैं। शिवदीप लांडे के कम ही समय में अपनी एक अलग सिंघम और सुपरकॉप टाइप इमेज खास कर युवाओं के बीच बना काफी चर्चित हो गए थे।

जब उन्होंने आईपीएस पद से इस्तीफा दिया तो काफी चर्चा उनके साथ जुड़ गए कि क्या वे राजनीतिक का रुख करेंगे। शिवदीप लांडे ने मुंगेर जिले से अपने आईपीएस करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली पोस्टिंग मुंगेर में प्रशिक्षु आईपीएस के रूप में हुई थी और वे अपने ट्रेनिंग को पुलिस के विभिन्न पदों पर रहते हुए पूरा किया था। अब उन्होंने डीआईजी पद से इस्तीफा देकर अपने परिवार के साथ एक बार फिर से मुंगेर आए हैं। उन्होंने मुंगेर को अपनी कर्मभूमि कहा है।

टॅग्स :बिहारपटनाIPSमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम