लाइव न्यूज़ :

राजगुरु जयंती: 22 साल की उम्र में भगत सिंह और सुखदेव के साथ देश के लिए हुए थे शहीद

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 24, 2018 08:48 IST

राजगुरु को भगत सिंह और सुखदेव के साथ 23 मार्च 1931 को ब्रिटिश सरकार ने लाहौर की सेंट्रल जेल में फाँसी दे दी थी।

Open in App

आज शहीद हरि शिवराम राजगुरु की जयंती है। 24 अगस्त 1908 को महाराष्ट्र के खेड़ में जन्मे राजगुरु महज 22 साल की उम्र में देश के लिए फाँसी पर चढ़ गये थे। राजगुरु को भगत सिंह और सुखदेव के साथ 23 मार्च 1931 को ब्रिटिश सरकार ने लाहौर की सेंट्रल जेल में फाँसी दे दी थी। राजगुरु, सुखदेव और भगत सिंह तीनों को सॉन्डर्स हत्याकाण्ड का दोषी पाया गया था। 

राजगुरु जब छह साल के थे तब उनके पिता हरिनारायण की मृत्यु हो गयी। राजगुरु के प्राथमिक शिक्षा खेड़ में हुई थी। बाद में उन्होंने पुणे के न्यू इंग्लिश हाई स्कूल में पढ़ाई की। राजगुरु कम उम्र में ही क्रांतिकारियों के साथ जुड़ गये थे। 

लाजपत राय की हत्या का बदला

राजगुरु को लाहौर षडयंत्र काण्ड (दिसम्बर 1928) और सेंट्रल असेंबली हॉल (अप्रैल 1929) में बम फेंकने के लिए दोषी पाया गया था।अक्टूबर 1928 में साइमन कमीशन का विरोध कर रहे भारतीयों पर ब्रिटिश पुलिस ने लाठीचार्ज कर दी। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे लाला लाजपत राय की लाठियों की चोट की वजह से मौत हो गयी।

इस लाठीचार्ज के जिम्मेदार पुलिस अफसर जेपी सॉन्डर्स की  राजगुरु, सुखदेव और भगत सिंह ने हत्या कर दी। सॉन्डर्स के बाद राजगुरु पुणे वापस आ गये थे। लेकिन ब्रिटिश पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अंग्रेजों ने राजगुरु, सुखेदव और भगत सिंह को सॉन्डर्स हत्या के लिए फाँसी दे दी। राजगुरु के जीवन के बारे में हमें ज्यादा जानकारी नहीं मिलती है। 

सरकार ने खेड़ का नाम राजगुरु के नाम पर राजगुरु नगर रखा है।

टॅग्स :राजगुरुबर्थडे स्पेशलभगत सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबुतों की पूजा और विचारों की हत्या?, ऐसे ही करेंगे भगत सिंह को नमन?

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

भारतएरिक फ्रोम की द आर्ट ऑफ लविंग और भगत सिंह का प्रेम

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर