लाइव न्यूज़ :

अदालत ने शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया, भाजपा नेता की पत्नी से जुड़ा है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 6, 2023 14:44 IST

भाजपा नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया की मानहानि की एक शिकायत की सुनवाई में भाग न लेने के लिए शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ शुक्रवार को गैर-जमानती वारंट जारी किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत के खिलाफ शुक्रवार को गैर-जमानती वारंट जारी किया। मेधा सोमैया ने राउत के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज करायी थी।

मुंबईः  मुंबई की एक अदालत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया की मानहानि की एक शिकायत की सुनवाई में भाग न लेने के लिए शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ शुक्रवार को गैर-जमानती वारंट जारी किया। मेधा सोमैया ने राउत के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज करायी थी।

शिवड़ी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने शिकायतकर्ता के बयान दर्ज करने के बाद वारंट जारी किया और मामले की अगली सुनवाई के लिए 24 जनवरी की तारीख तय की। मेधा सोमैया के वकील ने कहा कि अदालत के आदेश के बावजूद राउत पेश नहीं हुए।

सोमैया ने यह दावा करते हुए अदालत का रुख किया था कि राउत ने निराधार और अपमानजनक आरोप लगाए कि उन्होंने और उनके पति ने मुंबई के समीप मीरा भायंदर इलाके में सार्वजनिक शौचालय के निर्माण और देखरेख में 100 करोड़ रुपये का घोटाला किया। 

टॅग्स :संजय राउतमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए