लाइव न्यूज़ :

शिवसेना के संजय राउत बोले- हमने ना बीजेपी को छोड़ा और ना एनडीए, किसी को लगता है कि अपुन ही भगवान है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2019 10:56 IST

भारतीय जनता पार्टी पर शिवसेना हमलावर है। एनडीए से बाहर होने की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय राउत ने कहा कि अगर किसी को लगता है कि अपुन ही भगवान है तो वो गलत है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना सांसदों की कुर्सी लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के साथ आवंटित की गई है।संजय राउत ने कहा कि संसदीय कार्यमंत्री आज हैं वो कल नहीं रहेंगे।

महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। इस बीच शिवसेना का बीजेपी पर हमला जारी है। रविवार को एनडीए से बाहर होने की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय राउत ने कहा कि हमने ना बीजेपी को छोड़ा और ना ही एनडीए को छोड़ा। अगर किसी को लगता है कि अपुन ही भगवान है तो वो गलत है। 

रविवार को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा था कि शिवसेना एनडीए में नहीं रहना चाहती और कांग्रेस के साथ काम करना चाहती है। इसलिए उनकी कुर्सी लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के साथ आवंटित की गई है। इस पर संजय राउत ने कहा कि संसदीय कार्यमंत्री आज हैं वो कल नहीं रहेंगे। ये मंत्रियों के लिए एनडीए नहीं बना है। ये घोषणा एनडीए प्रमुख को करनी थी। शिवसेना एनडीए को बनाने वाली पार्टी है। राउत ने कहा कि कोई भी खुद को भगवान ना समझे।

संजय राउत ने रविवार को एक ट्वीट के जरिए भी अपनी स्थिति साफ की है। उन्होंने हबीब जालिब का एक शेर लिखा, 'तुम से पहले वो जो इक शख़्स यहाँ तख़्त-नशीं था, उस को भी अपने ख़ुदा होने पे इतना ही यक़ीं था।'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार सोमवार शाम 4 बजे कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। इसमें शिवसेना को समर्थन और सरकार बनाने पर विचार विमर्श किया जाएगा। इससे पहले सरकार बनाने को लेकर पुणे में रविवार को शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की कोर कमेटी की बैठक हुई। कोर ग्रुप के सदस्यों ने यह फैसला किया है कि महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन का अंत होना चाहिए और एक वैकल्पिक सरकार की स्थापना कराई जानी चाहिए।

टॅग्स :शिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)एनडीए सरकारसंसद शीतकालीन सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील