लाइव न्यूज़ :

शिवसेना का कांग्रेस-एनसीपी के साथ हाथ मिलाना कार्यकर्ता को रास नहीं आया, दिया इस्तीफा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2019 16:32 IST

रमेश सोलंकी नामक व्यक्ति ने पार्टी से इस्तीफे की घोषणा ट्विटर पर की। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि वह शिवसेना के बीवीएस/युवा सेना के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी अंतरात्मा और विचारधारा कांग्रेस के साथ काम करने की अनुमति नहीं देती है। 

Open in App
ठळक मुद्देनवनिर्वाचित विधायक आदित्य ठाकरे मंगलवार की देर रात राकांपा प्रमुख शरद पवार के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे।आदित्य के साथ शिवसेना के नेता अनिल देसाई और मिलिंद नार्वेकर भी थे।

शिवसेना का कांग्रेस और राकांपा के साथ हाथ मिलाना उसके एक कार्यकर्ता को रास नहीं आया और उसने मंगलवार की रात को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

रमेश सोलंकी नामक व्यक्ति ने पार्टी से इस्तीफे की घोषणा ट्विटर पर की। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि वह शिवसेना के बीवीएस/युवा सेना के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी अंतरात्मा और विचारधारा कांग्रेस के साथ काम करने की अनुमति नहीं देती है। 

शिवसेना के नेता और नवनिर्वाचित विधायक आदित्य ठाकरे मंगलवार की देर रात राकांपा प्रमुख शरद पवार के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे। आदित्य के साथ शिवसेना के नेता अनिल देसाई और मिलिंद नार्वेकर भी थे। राकांपा नेता अजित पवार शाम से पवार के ‘सिल्वर ओक’ आवास पर हैं। अजित ने दिन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

महाराष्ट्र के मनोनीत मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। शिवसेना प्रमुख ठाकरे बृहस्पतिवार को शपथ लेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे उद्धव के साथ उनकी पत्नी रश्मि भी थीं।

उद्धव मुख्यमंत्री बनने वाले ठाकरे परिवार के पहले सदस्य होंगे। शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने मंगलवार को ठाकरे को मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी पसंद बताया था। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में तीनों दलों ने 166 विधायकों के समर्थन का दावा किया है। देवेंद्र फड़नवीस ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने महज 80 घंटे पहले ही पद की शपथ ली थी। इससे पहले उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने ‘व्यक्तिगत कारणों’ का हवाला देते हुए पद सं इस्तीफा दे दिया था। फडणवीस ने 23 नवंबर को शपथ ली थी।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशिव सेनाआदित्य ठाकरेउद्धव ठाकरेUddhav Thackeray
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो