लाइव न्यूज़ :

शिवसेना की दशहरा रैली कोविड-19 की वजह से दूसरे साल भी सभागार में ही आयोजित होगी

By भाषा | Updated: October 11, 2021 17:38 IST

Open in App

मुंबई, 11 अक्टूबर शिवसेना लगातार दूसरे साल भी कोविड-19 महामारी के मद्देनजर शिवाजी पार्क में अपनी वार्षिक दशहरा रैली आयोजित नहीं करेगी और इसके बजाय 50 फीसदी बैठने की क्षमता के साथ एक सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह रैली पार्टी के उद्भव से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम 15 अक्टूबर को मध्य मुंबई के षण्मुखानंद सभागार में आयोजित होगा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री व शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे इसे संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 3,000 सीटों वाले सभागार में 50 फीसदी दर्शकों की क्षमता के साथ होगा। लगातार यह दूसरा वर्ष है, जब शिवसेना दशहरा कार्यक्रम मशहूर शिवाजी पार्क मैदान में आयोजित नहीं कर पाएगी। पिछले वर्ष यह कार्यक्रम सावरकर सभागार में महज 50 लोगों की मौजूदगी में आयोजित किया गया था।

शिवसेना की स्थापना दिवंगत बाल ठाकरे ने 19 जून, 1966 को की थी और तब से वह हर साल इस रैली को संबोधित करते थे। 2012 में उनकी मृत्यु के बाद से उनके बेटे उद्धव ठाकरे इस कार्यक्रम को संबोधित करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए