लाइव न्यूज़ :

शिव सेना ने पीएम मोदी पर कसा तंज, मुखपत्र में लिखा- ईमेल से इंटरव्यू देंगे तो पत्रकार हो जाएंगे बेरोजगार

By भाषा | Updated: August 13, 2018 20:55 IST

शिव सेना के मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में कहा गया है कि यदि प्रधानमंत्री ईमेल के जरिए साक्षात्कार देना जारी रखेंगे तो पत्रकार जल्द ही अपनी नौकरियां गंवा बैठेंगे और इस तरह उन लोगों के लिए रोजगार उपलब्ध कराने का जिम्मा उन्हीं का होगा। 

Open in App

मुंबई, 13 अगस्त (भाषा) शिवसेना ने आज आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को साक्षात्कार देने के लिए ईमेल का शार्टकट रास्ता चुना है। पार्टी ने इसे दुष्प्रचार और चीन या रूस जैसे कम्युनिस्ट देशों में मौजूद एक तरह की परंपरा बताया।

शिवसेना के मुखपत्र सामना में एक संपादकीय में कहा गया है कि प्रधानमंत्री को इसके बजाय आमने सामने के साक्षात्कारों में लोगों के सवालों का जवाब देना चाहिए। 

कुछ मीडिया संगठनों द्वारा प्रकाशित प्रधानमंत्री के साक्षात्कारों पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए शिवसेना ने आरोप लगाया कि मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद किसी संवाददाता सम्मेलन को संबोधित नहीं किया है और यह उनकी शख्सियत के अनुरूप नहीं है क्योंकि 2014 के लोकसभा चुनावों तक वह पत्रकारों के ‘‘मित्र’’ थे। 

पार्टी ने कहा, ‘‘लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने अपने चारों ओर एक घेरा बना लिया है।’’

संपादकीय में कहा गया है कि यदि प्रधानमंत्री ईमेल के जरिए साक्षात्कार देना जारी रखेंगे तो पत्रकार जल्द ही अपनी नौकरियां गंवा बैठेंगे और इस तरह उन लोगों के लिए रोजगार उपलब्ध कराने का जिम्मा उन्हीं का होगा। 

शिवसेना ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अचानक ही ईमेल के जरिए साक्षात्कार दिए। इसका मतलब है कि वे आमने सामने बैठ कर लिए गए साक्षात्कार नहीं थे। पत्रकार प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को प्रश्न भेजते हैं और उन्हें लिखित उत्तर दिया जाता है। 

पार्टी ने कहा कि दूसरे शब्दों में इसे प्रचार या दुष्प्रचार कहा जा सकता है। 

शिवसेना ने कहा कि इस तरह के साक्षात्कार चीन या रूस जैसे देशों में दिए जाते हैं, जहां साम्यवाद मौजूद है। पार्टी ने इसे वहां मौजूद एक तरह की परंपरा बताया। 

संपादकीय में कहा गया है कि आमने सामने के साक्षात्कारों में पत्रकारों को सवाल पूछने का मौका मिलता है। इसमें कहा गया है, ‘‘बेशक मौजूदा प्रधानमंत्री ने इस तरह की चीज को समाप्त कर दिया और सिर्फ सुविधाजनक जवाब दिए हैं।’’ 

इसमें कहा गया है कि बेरोजारी जैसे मुद्दों पर लोगों के मन में सवाल हैं और यह जरूरी है कि खुद को प्रधान सेवक मानने वाले मोदी उन सवालों का जवाब दें। 

शिवसेना ने कहा, ‘‘लेकिन इसके बजाय ईमेल साक्षात्कार का शार्टकट रास्ता चुना गया।’’ 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीशिव सेनाउद्धव ठाकरेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?