लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: संजय राउत बोले- एकनाथ शिंदे को सामान समेटने के लिए कह दिया गया है, अजित पवार के बयान पर दी प्रतिक्रिया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 22, 2023 20:05 IST

अजित पवार ने एक बयान दिया और कहा कि 2024 के चुनाव की प्रतीक्षा करने की बजाय वह मुख्यमंत्री पद के लिए दावा करने के लिए तैयार हैं। इसके जवाब में संजय राउत ने कहा कि अगर अजित पवार सीएम पद के लिए दावा करने को तैयार हैं, तो शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे उन्हें शुभकामनाएं देगी।

Open in App
ठळक मुद्देअजित पवार के बयान पर संजय राउत का जवाबराउत बोले- शिंदे को सामान समेटने के लिए कह दिया गया हैकहा- हमारी शुभकामनाएं अजित पवार के साथ हैं

मुंबई:  महाराष्ट्र में एक बार फिर एनसीपी नेता अजित पवार को लेकर सियासी चर्चाओं का दौर जारी है। ये चर्चा चल रही है कि अजित पवार भाजपा से हाथ मिला सकते हैं। हालांकि खुद अजित पवार इस बात का खंडन कर चुके हैं। लेकिन इसी बीच अजित पवार ने एक बयान दिया और कहा कि  2024 के चुनाव की प्रतीक्षा करने की बजाय वह मुख्यमंत्री पद के लिए दावा करने के लिए तैयार हैं। अजित पवार के इस बयान पर अब शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अपना सामान समेटने के लिए कह दिया है।

 संजय राउत ने कहा, "अजित पवार ने जो कहा है वह एकनाथ शिंदे और उनके खेमे के लिए एक जोरदार और स्पष्ट संदेश है। शिंदे को भाजपा ने अपना बोरिया बिस्तर समेट लेने को कहा है। यही कारण है एकनाथ शिंदे अचानक एक लो प्रोफाइल नेता की तरह रह रहे हैं।"

संजय राउत ने आगे कहा, "अगर अजित पवार सीएम पद के लिए दावा करने को तैयार हैं, तो शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे उन्हें शुभकामनाएं देगी। अगर वह मुख्यमंत्री पद के लिए दावा करना चाहते हैं तो हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। हम किसी को भी उनकी महत्वाकांक्षाओं को तार्किक परिणति तक ले जाने से नहीं रोक सकते। उन्हें अपनी किस्मत आजमाने दीजिए, हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।"

बता दें कि इससे पहले  शरद पवार की बेटी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सांसद सुप्रिया सुले ने कहा था कि  15 दिनों में दो राजनीतिक विस्फोट होंगे, एक दिल्ली में और दूसरा महाराष्ट्र में। सुले के बयान के भी कई राजनीतिक मतलब निकाले गए। फिलहाल कोई भी खुलकर अपने अगले कदम के बारे में नहीं बता रहा।  विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार राकांपा को छोड़ने अफवाहों को खारिज कर चुके हैं। अजित पवार कह चुके हैं कि मेरे बारे में फैली अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि वो मैं राकांपा के साथ हैं और पार्टी के साथ रहेंगे।

अजित पवार के अगले राजनीतिक कदम के बारे में अटकलें तब शुरू हुईं जब उन्होंने अचानक अपनी निर्धारित बैठकें रद्द कर दीं और ऐसी टिप्पणियां कीं जिन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे के प्रति नरम माना गया।

टॅग्स :महाराष्ट्रअजित पवारसंजय राउतएकनाथ शिंदेशिव सेनाBJPNCP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार