लाइव न्यूज़ :

संसद में ऊंची आवाज में ‘वंदे मातरम’ नारा लगाएंगे शिवसेना (उबाठा) के सांसद, उद्धव ठाकरे ने कहा- सदन से बाहर निकाल कर दिखाएं भाजपा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 28, 2025 21:17 IST

सांसद बुलंद आजाव से ‘वंदे मातरम’ कहेंगे। देखते हैं हमें संसद से कौन बाहर निकालता है। शिवसेना (उबाठा) के सभी सांसद ‘वंदे मातरम’ कहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देक्या राज्यसभा सचिवालय से नवीनतम निर्देश जारी करने वाले व्यक्ति को पाकिस्तान भेज दिया जाएगा?अगर भाजपा में हिम्मत है, तो वह हमारे सांसदों को बाहर निकाले।

मुंबईः शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी के सांसद, संसद में ऊंची आवाज में ‘वंदे मातरम’ का नारा लगाएंगे और इसके साथ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चुनौती दी कि वह नारा लगाने वाले सांसदों को सदन से बाहर निकाल कर दिखाएं। राज्यसभा सचिवालय ने सदस्यों को सदन के अंदर या बाहर ‘वंदे मातरम’ और ‘जय हिंद’ जैसे नारे लगाने से 24 नवंबर को मना किया और कहा कि यह संसदीय शिष्टाचार का उल्लंघन है। यहां एक संवाददाता सम्मेलन में ठाकरे ने कहा कि जब अविभाजित शिवसेना भाजपा के साथ थी, तब उसने कहा था कि जो लोग इस देश में रहना चाहते हैं, उन्हें ‘वंदे मातरम’ कहना होगा। ठाकरे ने कहा कि क्या राज्यसभा सचिवालय से नवीनतम निर्देश जारी करने वाले व्यक्ति को पाकिस्तान भेज दिया जाएगा?

उन्होंने आगे पूछा कि क्या ‘मैकाले की संतान’ भाजपा में घुसपैठ कर चुकी है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सांसद बुलंद आजाव से ‘वंदे मातरम’ कहेंगे। देखते हैं हमें संसद से कौन बाहर निकालता है। शिवसेना (उबाठा) के सभी सांसद ‘वंदे मातरम’ कहेंगे। अगर भाजपा में हिम्मत है, तो वह हमारे सांसदों को बाहर निकाले।’’

संसद का सत्र एक दिसंबर को शुरू होने जा रहा है और इससे पहले जारी की गई ‘राज्यसभा सदस्यों के लिए हैंडबुक’ में नारे न लगाने के निर्देश का उल्लेख किया गया है। राज्यसभा सचिवालय के सूत्रों के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब ऐसा निर्देश जारी किया गया है। नवंबर 2005 में संप्रग सरकार के दौरान भी ऐसा ही एक आदेश जारी किया गया था।

स्थानीय निकाय चुनाव के लिए प्रचार एक दिसंबर को रात 10 बजे समाप्त हो जाएगा : एसईसी

महाराष्ट्र में राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने शुक्रवार को घोषणा की कि नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के लिए प्रचार एक दिसंबर को रात 10 बजे समाप्त हो जाएगा। एक बयान में, एसईसी ने कहा कि इन स्थानीय निकायों के लिए मतदान दो दिसंबर को होगा।

महाराष्ट्र नगर परिषद, नगर पंचायत और औद्योगिक टाउनशिप अधिनियम 1965 के अनुसार, मतदान से एक दिन पहले रात 10 बजे से सभी सार्वजनिक प्रचार बंद हो जाने चाहिए। एसईसी ने कहा, ‘‘समय सीमा के बाद, राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को प्रचार सभाएं आयोजित करने, मार्च निकालने या प्रचार के लिए लाउडस्पीकर का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी। चुनाव संबंधी विज्ञापनों का प्रचार या प्रसारण भी प्रतिबंधित रहेगा।’’

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरेसंसद शीतकालीन सत्रBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी