लाइव न्यूज़ :

शिवसेना नेता संजय राउत ने केंद्र से पूछे तीखे सवाल, कहा- आप नेहरू से इतनी नफरत क्यों करते हैं

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 5, 2021 13:27 IST

शिवसेना के प्रमुख प्रवक्ता संजय राउत ने पोस्टर से नेहरू की तस्वीर हटाने पर सवाल किया है । उन्होंने कहा कि आप नेहरू से इतनी नफरत क्यों करते हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने पोस्टर से नेहरू की तस्वीर हटाए जाने को लेकर केंद्र से पूछा सवाल राउत ने कहा कि आपको नेहरू से इतनी नफरत क्यों हैउन्होंने कहा कि आप स्वतंत्रता संग्राम के नायकों में से एक को इस तरह बाहर रख रहे हैं

मुंबई : शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि भारत की आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के एक निकाय द्वारा जारी पोस्टर से पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर को हटाना केंद्र की "संकीर्ण मानसिकता" को दर्शाता है और उन्होंने केंद्र सरकारी से पूछा कि आप नेहरू से इतनी नफरत क्यों करते हैं । 

यह नेहरू से इतनी "नफरत" क्यों करते है

 राउत ने सेना के मुखपत्र सामना में अपने साप्ताहिक कॉलम 'रोखठोक' में कहा कि शिक्षा मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद (आईसीएचआर) ने अपने पोस्टर से नेहरू और मौलाना अबुल कलाम आजाद की तस्वीरों को बाहर रखा है और साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि यह "राजनीतिक प्रतिशोध" का कार्य था । 

राउत ने कहा कि "जिन लोगों की स्वतंत्रता संग्राम में कोई भागीदारी नहीं थी और इतिहास रच रहे हैं, वे स्वतंत्रता संग्राम के नायकों में से एक को बाहर रख रहे हैं। राजनीतिक प्रतिशोध के लिए किया गया यह कृत्य अच्छा नहीं है और उनकी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। यह प्रत्येक स्वतंत्रता सेनानी का अपमान है । उन्होंने आगे कहा कि स्वतंत्रता के बाद नेहरू की नीतियों पर मतभेद हो सकते हैं लेकिन स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान से कोई इनकार नहीं कर सकता । 

राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन (हाल ही में केंद्र द्वारा घोषित) का जिक्र करते हुए राउत ने कहा, "नेहरू से इतनी नफरत करने का क्या कारण है । वास्तव में, उन्होंने जो संस्थान बनाए हैं, वे अब भारतीय अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए बेचे जा रहे हैं।" उन्होंने दावा किया कि यह नेहरू की "दीर्घकालिक दृष्टि" के कारण था कि देश आर्थिक तबाही से बचा था । 

साथ ही राउत ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की तारीफ भी की । उन्होंने कहा कि आपको उनसे सीख लेनी चाहिए कि उन्होंने सत्ता में आने के बाद में राज्य के पूर्व सीएम जयललिता और ईके पलानीस्वामी की तस्वीरों को स्कूल बैग से नहीं हटाने का फैसला किया, जो बच्चों को मुफ्त में वितरित किए जा रहे थे । शिवसेना के  प्रमुख प्रवक्ता ने कहा कि अगर वह (श्री स्टालिन) राजनीतिक परिपक्वता दिखा सकते हैं, तो आप नेहरू से इतनी नफरत क्यों करते हैं? आपको देश को जवाब देना है ।  

टॅग्स :शिव सेनासंजय राउतजवाहरलाल नेहरूCentre
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतकाम के बोझ से अभिजात वर्ग की नींद उड़ी!, हर दिन 20 घंटे तक काम?

भारतअमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष पर भारत की भूमिका क्या?, संजय राउत ने कहा- किससे डर रहे पीएम मोदी, हम आगे क्या करने जा रहे हैं?, वीडियो

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम