लाइव न्यूज़ :

मोदी कभी अकेले नहीं होते, विपक्ष को घेरने के लिए उनके पास है केंद्रीय एजेंसियां और एक ‘गोल्डन गैंग’- शिवसेना

By भाषा | Updated: February 14, 2023 09:06 IST

यही नहीं संपादकीय में आगे यह भी कहा गया है कि ‘‘गोल्डन गैंग के सदस्यों को (विपक्ष के खिलाफ) लड़ने के लिए लाभ के पद और लालच देना बहादुरी नहीं है।’’ शिवसेना ने यह भी कहा कि ऐसे ‘‘छाती पीटना’’ प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में पीएम मोदी के बयान पर टिपण्णी की गई है। ‘सामना’ में जवाब देते हुए कहा गया है कि विपक्ष को घेरने के लिए पीएम मोदी कभी भी अकेले नहीं होते है। उनके पास केंद्रीय एजेंसियों के रूप में पालतू जानवार और एक ‘गोल्डन गैंग’ होती है।

मुंबई: शिवसेना ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस टिप्पणी पर चुटकी ली कि वह अकेले ही विरोधियों पर भारी पड़ते हैं और कहा कि मोदी कभी अकेले नहीं होते, क्योंकि विपक्ष को निशाना बनाने के लिए उनके पास केंद्रीय एजेंसियां हैं और एक ‘गोल्डन गैंग’ भी है। 

इस पर बोलते हुए शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में कहा गया है कि महाराष्ट्र में शिवसेना से लड़ते हुए प्रधानमंत्री मोदी कभी अकेले नहीं थे, बल्कि (निवर्तमान) राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी उनके ‘‘गोल्डन गैंग’’ के सदस्य थे। 

शिवसेना ने पीएम मोदी के बयान पर क्या जवाब दिया

मामले में शिवसेना ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी छाती ठोक के कहा कि वह अकेले लड़ रहे हैं और विरोधियों पर भारी हैं, लेकिन यह सच नहीं है। उनके पास विरोधियों को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के रूप में पालतू जानवर जैसे सांप, बिच्छू और मगरमच्छ हैं।’’ 

ऐसे ‘‘छाती पीटना’’ नहीं देती है पीएम को शोभा-शिवसेना

आपको बता दें कि शिवसेना की यह तीखी आलोचना प्रधानमंत्री द्वारा राज्यसभा में यह कहे जाने के कुछ दिनों बाद आई है कि उनके विरोधियों द्वारा लगाए गए आरोपों की ‘‘कीचड़ केवल कमल को और अधिक खिलने में मदद करेगी और जोर देकर कहा कि वह अकेले उन सभी पर भारी पड़ते हैं, जिन्हें बार-बार उनका विरोध करने के लिए नारे लगाने पड़ते हैं।’’ 

संपादकीय में आगे कहा गया है कि ‘‘गोल्डन गैंग के सदस्यों को (विपक्ष के खिलाफ) लड़ने के लिए लाभ के पद और लालच देना बहादुरी नहीं है।’’ शिवसेना ने यह भी कहा कि ऐसे ‘‘छाती पीटना’’ प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता है।  

टॅग्स :शिव सेनानरेंद्र मोदीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए