लाइव न्यूज़ :

शिवसेना ने लोकसभा में उठा राममंदिर का मुद्दा, अध्यादेश की मांग की

By भाषा | Updated: December 13, 2018 14:05 IST

शिवसेना सदस्य ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणापत्र में राम मंदिर के निर्माण की बात की है। इस सरकार को साढ़े चार साल हो गए हैं और पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे भी सामने हैं। ऐसे में सरकार को अध्यादेश लाना चाहिए।

Open in App

लोकसभा में गुरूवार को शिवसेना ने अयोध्या में राम मंदिर का मुद्दा उठाया और कहा कि मंदिर का मार्ग प्रशस्त करने के लिए सरकार अध्यादेश लाए। भाजपा की सहयोगी पार्टी के सदस्य आनंद राव अड्सुल ने शून्यकाल के दौरान सदन में राम मंदिर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार को साढ़े चार साल बीत गए और अब तक मंदिर को लेकर कोई पहल नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि पहले की भाजपा सरकारें कई सहयोगी दलों पर निर्भर थीं, लेकिन इस सरकार के पास पूर्ण बहुमत है और उसे राम मंदिर पर विलंब नहीं करना चाहिए। शिवसेना सदस्य ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणापत्र में राम मंदिर के निर्माण की बात की है। इस सरकार को साढ़े चार साल हो गए हैं और पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे भी सामने हैं। ऐसे में सरकार को अध्यादेश लाना चाहिए।शिवसेना के सदस्यों ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की मांग करते हुए बुधवार और बृहस्पतिवार को भी लोकसभा में नारेबाजी की। पार्टी सदस्यों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं जिन पर ‘हर हिंदू की यही पुकार, पहले मंदिर फिर सरकार’ नारा लिखा हुआ था।पार्टी सदस्यों ने बुधवार को संसद भवन परिसर में इसी मुद्दे पर धरना दिया था।

टॅग्स :राम मंदिरशिव सेनाअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील