लाइव न्यूज़ :

संजय राउत का निशाना, कहा-सत्ता में हिस्सेदारी के 50:50 फार्मूले पर सच बोले भाजपा

By भाषा | Updated: October 28, 2019 19:23 IST

महाराष्ट्र में भाजपा की गठबंधन सहयोगी शिवसेना ने देश में आर्थिक सुस्ती को लेकर सोमवार को केन्द्र सरकार पर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना ने महाराष्ट्र में सत्ता में बराबर की हिस्सेदारी की अपनी मांग को सोमवार को दोहरायागठबंधन सहयोगियों भाजपा-शिवसेना के बीच सत्ता को लेकर जारी गतिरोध के बीच हुई है।

शिवसेना ने महाराष्ट्र में सत्ता में बराबर की हिस्सेदारी की अपनी मांग को सोमवार को दोहराया और भाजपा से ‘सत्ता में बराबर की हिस्सेदारी के फार्मूले’ (50:50) पर सच बोलने को कहा। शिवसेना सांसद संजय राउत ने यह मांग मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और शिवसेना के वरिष्ठ नेता दिवाकर राउते के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के तुरन्त बाद की।

राज भवन के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों नेताओं की यह मुलाकात सिर्फ ‘‘शिष्टाचार भेंट’’ थी। दोनों नेता राज्यपाल कोश्यारी से अलग-अलग मिले हैं। यह मुलाकात राज्य में नयी सरकार बनाने को लेकर गठबंधन सहयोगियों भाजपा-शिवसेना के बीच सत्ता को लेकर जारी गतिरोध के बीच हुई है।

राउत ने एक टीवी चैनल को बताया कि राज्यपाल के साथ राउते की बैठक में ‘‘कुछ भी राजनीति नहीं’’ है। जब उनसे पूछा गया कि यदि इस वर्ष के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और फड़नवीस के बीच बने सत्ता में हिस्सेदारी के फार्मूले से भाजपा इनकार करती है तो क्या रूख अपनाया जायेगा तो राउत ने कहा, ‘‘भाजपा राम का नाम पुकारती है। आप (भाजपा) राम मंदिर बनाने जा रहे हैं।

राम ‘सत्यवचनी’ थे, इसलिए उन्हें इस (फार्मूले) पर सच बोलना चाहिए।’’ इससे पूर्व शिवसेना ने ‘शोले’ फिल्म में रहीम चाचा के डायलॉग ‘.....इतना सन्नाटा क्यों है भाई?’ का इस्तेमाल करते हुए महाराष्ट्र में भाजपा की गठबंधन सहयोगी शिवसेना ने देश में आर्थिक सुस्ती को लेकर सोमवार को केन्द्र सरकार पर निशाना साधा। शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में लिखा है, ‘‘.....इतना सन्नाटा क्यों है भाई????’’ इस संवाद के माध्यम से पार्टी ने देश और महाराष्ट्र में छायी आर्थिक सुस्ती को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

गौरतलब है कि राज्य में 21 अक्टूबर को 288 सदस्यीय विधानसभा के लिये हुए चुनावों में भाजपा ने 105, शिवसेना ने 56 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, राकांपा 54 और कांग्रेस 44 सीटों पर विजयी रही। 

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो