शिवसेना सांसद और भाजपा विधायक ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराया हत्या की कोशिश का मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 31, 2019 06:13 PM2019-12-31T18:13:19+5:302019-12-31T18:14:14+5:30

महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में चल रहे पंचायत चुनाव के बीच दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी थी जिसके बाद यह मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उस्मानाबाद में कलम्ब पंचायत में फिलहाल चुनाव चल रहा है।

Shiv Sena MP and BJP MLA made a case of attempt to murder against each other | शिवसेना सांसद और भाजपा विधायक ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराया हत्या की कोशिश का मामला

शिवसेना कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पाटिल और उनके 10 समर्थकों के खिलाफ अकलुज पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है।

Highlightsशिवसेना सांसद और भाजपा विधायक के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। पंचायत चुनाव के बीच दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी

शिवसेना सांसद ओमराजे निम्बालकर और भाजपा विधायक राणा जगजीत सिंह पाटिल के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में चल रहे पंचायत चुनाव के बीच दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी थी जिसके बाद यह मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उस्मानाबाद में कलम्ब पंचायत में फिलहाल चुनाव चल रहा है।

पुलिस के एक अधिकारी ने शिकायत के हवाले से कहा कि उस्मानाबाद से लोकसभा सदस्य निम्बालकर के समर्थक राजनीतिक मसले को हल करने के लिए भाजपा के तीन पंचायत सदस्यों को कथित रूप से सोलापुर के अकलुज ले गए। उन्होंने बताया कि उस्मानाबाद की तुलजापुर सीट से भाजपा विधायक पाटिल जब अपनी पार्टी के सदस्यों को वापस लाने के लिए अकलुज गए तो उनका और भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं का शिवसेना समर्थकों से कथित रूप से झगड़ा हो गया। अधिकारी ने बताया कि अपनी पार्टी के सदस्यों को वापस ले जाते हुए पाटिल ने कथित रूप से शिवसेना समर्थकों पर अपनी रिवॉल्वर तान दी।

अधिकारी ने बताया कि शिवसेना कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पाटिल और उनके 10 समर्थकों के खिलाफ अकलुज पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि बाद में, पाटिल के समर्थकों ने भी शिकायत दी जिसके आधार पर निम्बालकर और तीन अन्य के खिलाफ हत्या की कोशिश का अन्य मामला दर्ज किया गया। अकलुज थाने के निरीक्षक भगवान निम्बालकर ने बताया, ‘‘ दोनों नेताओं के समर्थकों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतें दी थी जिसके बाद उनके खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है।’’ उन्होंने कहा कि दोनों मामले में जांच चल रही है और अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। 

Web Title: Shiv Sena MP and BJP MLA made a case of attempt to murder against each other

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे