लाइव न्यूज़ :

शिवसेना विधायक ने महाराष्ट्र विधानसभा में प्रधानमंत्री की ‘नकल’ की, बाद में माफी मांगी

By भाषा | Updated: December 22, 2021 16:11 IST

Open in App

मुंबई, 22 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को शिवसेना विधायक भास्कर जाधव पर विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाने और कुछ इशारे करने का आरोप लगाया, जिसके बाद विपक्षी विधायकों ने तीखी प्रतिक्रिया जताई और कार्यवाही बाधित हो गई।

जाधव ने बाद में दो बार के स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही शुरू होने पर माफी मांगते हुए कहा कि उनके बोलने का यह स्वाभाविक तरीका है और उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ किसी भी असंसदीय शब्द का इस्तेमाल नहीं किया। फडणवीस के आरोप के अनुसार जाधव ने यह टिप्पणी तब की जब बिजली के मुद्दों पर ध्यानाकर्षण नोटिस पर चर्चा चल रही थी।

भाजपा विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने जानना चाहा कि राज्य के बिजली मंत्री नितिन राउत 100 यूनिट तक के बिजली शुल्क को माफ करने के अपने वादे से ‘‘पीछे क्यों हट गए।’’ राउत ने कहा कि उन्होंने केवल इतना कहा था कि शुल्क माफ करने पर विचार किया जाएगा। चूंकि बिजली विभाग ने लॉकडाउन अवधि के दौरान ग्राहकों को निर्बाध आपूर्ति प्रदान की, उसी के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा।

बिजली मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भी किसानों से कुछ वादे किए थे लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया। इसी दौरान, जाधव ने कथित तौर पर नरेंद्र मोदी की नकल की (जिसके लिए उन्होंने बाद में कहा कि मोदी ने 2014 में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में कहा था।)

फडणवीस ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के बारे में जाधव की टिप्पणियों और इशारों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा के दूसरे विधायकों ने भी फडणवीस का साथ दिया और कहा कि जाधव ने प्रधानमंत्री का अपमान किया है।

भाजपा विधायक खड़े हो गए और जाधव से माफी की मांग की। उप अध्यक्ष नरहरि झिरवाल ने कहा कि वह इस बात की जांच करेंगे कि क्या जाधव ने कोई असंसदीय टिप्पणी की और उसके अनुसार फैसला किया जाएगा।

जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) और संसदीय कार्य मंत्री अनिल परब (शिवसेना) ने कहा कि विधानमंडल में सभी दलों के नेताओं का सम्मान किया जाना चाहिए। जाधव ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की।

विधायक ने कहा, ‘‘मैंने केवल उसी के बारे में बात की थी जो नरेंद्र मोदी ने 2014 में कहा था जब वह (भाजपा के) प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे।’’विरोध जारी रहने पर जाधव ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ कोई असंसदीय टिप्पणी नहीं की है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे बात करने का तरीका ऐसा है कि मुझसे अनजाने में हाथ से इशारा हो गया। अगर मेरे हाव-भाव से सदन के सदस्यों को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए