लाइव न्यूज़ :

संजय राउत ने नवनीत राणा और रवि राणा को बताया महाराष्ट्र का दुश्मन, मुंबई पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

By रुस्तम राणा | Updated: April 23, 2022 18:35 IST

भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए राउत ने कहा, सीएम आवास पर कुछ अलग करने की साजिश रची गई। बीजेपी ने उनके कंधों पर बंदूक रखकर हमला करने की कोशिश की। नवनीत और रवि राणा महाराष्ट्र के दुश्मन हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने दोनों को बताया अमरावती के बंटी और बबलीकहा- बीजेपी ने उनके कंधों पर रखकर चलाई बंदूक

मुंबई: महाराष्ट्र के सीएम के आवास 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा के पाठ की घोषणा करने वाले अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को शिवसेना के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि दोनों नेताओं ने अब अपने इस ऐलान को वापस ले लिया है। मुंबई पुलिस दोनों नेताओं को गिरफ्तार कर खार पुलिस स्टेशन ले गई है।  

शनिवार को शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने दोनों नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा, पिछले कुछ दिनों से कुछ फर्जी हिंदुत्ववादियों ने 'हनुमान चालीसा' का पाठ करते हुए मुंबई - 'मातोश्री' में माहौल खराब करने की कोशिश की थी। इस दौरान शिवसेना नेता ने नवनीत राणा और रवि राणा को अमरावती के बंटी और बबली बताया।

भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए राउत ने कहा, सीएम आवास पर कुछ अलग करने की साजिश रची गई। बीजेपी ने उनके कंधों पर बंदूक रखकर हमला करने की कोशिश की। नवनीत और रवि राणा महाराष्ट्र के दुश्मन हैं और उनके पीछे पूर्व सीएम (देवेंद्र फडणवीस) हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र के विधायक रवि राणा और उनकी पत्नी और सांसद नवनीत राणा ने उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ने का ऐलान किया था जिसे अब दोनों ने वापस ले लिया है। इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया है कि हमारा विरोध ढोंगी हनुमान भक्त के खिलाफ था। उन्होंने गुंडे भेजे, जिन्होंने हमारे घर के बाहर हंगामा किया। हमारा मकसद था इनकी असलियत दिखाना।

वहीं प्रेस वार्ता ने सांसद नवनीत राणा ने उद्धव ठाकरे को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, "मैं यह सवाल पूछना चाहती हूं कि आखिर किसी को हनुमान चालीसा पाठ से क्या दिक्कत है। हनुमान संकट मोचक हैं। मुझे लगता है कि ये उनमें डर है। इसलिए उन्होंने हमे रोकने के लिए गुंडे भेजे।"

बता दें कि शनिवार को मातोश्री से सांसद नवनीत राणा और रवि राणा को दूर करने के लिए हजारों शिवसैनिक सीएम के निजी आवास के सामने एकत्रित हुए और वहां सुरक्षा घेरा बनाया। इस दौरान शिवसैनिकों ने दोनों नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

टॅग्स :संजय राउतशिव सेनामहाराष्ट्रBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर