लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में समाप्त हो रही है शिवसेना, रह जाएगी मात्र भाजपा - जेपी नड्डा

By एस पी सिन्हा | Updated: July 31, 2022 16:50 IST

बिहार में राजद सहित देश के अन्य क्षेत्रीय दलों पर निशाना साधते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार प्रजातंत्र की धरती है। यहां परिवारवाद के खिलाफ सिर्फ भाजपा ही लड़ सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देनड्डा ने कहा कि अब कोई राष्ट्रीय पार्टी इस स्थिति में नहीं रही जो भाजपा को मात दे सकेनड्डा ने पटना से ही राज्य के 16 जिलों में भाजपा कार्यालयों का उद्घाटन किया

पटना: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज कहा कि देश में भाजपा से लड़ने की क्षमता किसी राष्ट्रीय दल में नहीं बची है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि देश में केवल भाजपा ही रह जाएगी, जबकि अन्य सभी राजनीतिक पाार्टियां खत्म हो जाएंगी। नड्डा ने कहा कि अब कोई राष्ट्रीय पार्टी इस स्थिति में नहीं रही जो भाजपा को मात दे सके।

कांग्रेस अब राज्यों से भी उखड़ रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा दफ्तर कार्यकर्ताओं के लिए पावर हाउस है। यहां से करोड़ों कार्यकर्ता पैदा होंगे। जेपी नड्डा ने पटना से ही राज्य के 16 जिलों में भाजपा कार्यालयों का उद्घाटन किया। बिहार में राजद सहित देश के अन्य क्षेत्रीय दलों पर निशाना साधते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार प्रजातंत्र की धरती है। यहां परिवारवाद के खिलाफ सिर्फ भाजपा ही लड़ सकती है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी पारिवारिक पार्टी है, बिहार में राजद से हम लड़ रहे हैं, जो एक परिवार की पार्टी है। ओडिशा में नवीन बाबू की पार्टी एक व्यक्ति की पार्टी है। महाराष्ट्र में शिवसेना जो अब समाप्ति की ओर है वह भी एक परिवार की पार्टी है।

इसी तरह कांग्रेस भाई-बहन की पार्टी बन चुकी है। जेपी नड्डा ने कहा कि लड़ाई कमिटमेंट से होती है, कमिटमेंट से ताकत पैदा होती है। पटना आगमन पर हुए भव्य स्वागत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कल की यात्रा यह बताती है कि भाजपा की ताकत कैसे बढ़ रही है। भाजपा आम जनता से जुडी हुई पार्टी है।

भाजपा विकास का पर्यायवाची है। उन्होंने भाजपा की बढ़ती स्वीकार्यता का दावा करते हुए कहा कि अब एक देश में एक निशान एक विधान है। नड्डा ने कहा कि हमलोग कार्यालय बोलते हैं आफिस नहीं, कार्यालय संस्कार का केंद्र होता है। कार्यालय संस्कार का जीता जागता उदाहरण है। कार्यालय आकर लोग संस्कार सीखते हैं।

भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को संस्कार सिखाती है। कार्यालय में बैठने से एक साथ काम करने का संस्कार मिलता है। उन्होंने कांग्रेस समेत अन्य दलों पर पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि जिनके पास विचार नहीं वे या तो समाप्त हो गए या फिर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम लोग वैचारिक पृष्ठभूमि के साथ खड़े हैं।

अगर हमारे पास विचार नहीं होता तो हम इतनी बड़ी लड़ाई नहीं लड़ते। सब लोग मिट गए...समाप्त हो गए। जो नहीं मिटे हैं, वह मिट जाएंगे।  रहेगी तो सिर्फ भाजपा रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा वैचारिक पृष्ठभूमि वाली राजनीतिक पार्टी है। आज अनेक लोग जो दो से तीन दशकों तक दूसरी पार्टियों में रहें, वो अपनी पार्टियां छोड़कर भाजपा में सम्मिलित हो रहे हैं।

इन सभी को समझ में आ गया है कि कार्य करते हुए देश को परिवर्तित करने का उपकरण है तो वो भाजपा है। दक्षिण भारत में भाजपा के विस्तार की योजना पर नड्डा ने कहा कि विचार के आधार पर हम दक्षिण के राज्यो में भी कमल खिलाएंगे।

टॅग्स :जेपी नड्डाBJPशिव सेनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?