लाइव न्यूज़ :

बीजेपी को इस राज्य में लगेगा बड़ा झटका, यहां विधानसभा और लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगा अकाली दल

By भाषा | Updated: August 19, 2018 23:53 IST

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने घोषणा की कि पार्टी राज्य में आगामी लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी।

Open in App

कुरूक्षेत्र, 19 अगस्त:शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने घोषणा की कि पार्टी राज्य में आगामी लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले पिपली नगर में अनाज बाजार में पार्टी की पहली प्रमुख रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमने पंजाब में वादा किया और पूरा किया। अब हम हरियाणा के लोगों के कल्याण के लिए काम करने की जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं।’’ उन्होंने पंजाबियों से अपील की कि वे हरियाणा में एक नया इतिहास लिखने के लिए शिअद के झंडे तले एकत्रित हों। उन्होंने कहा कि एक बार आप शिअद के तहत एकजुट हो गए तो आपको सत्ता प्राप्त करने से कोई रोक नहीं सकता। 

बादल ने कहा कि यदि शिअद राज्य में सत्ता में आयी तो वह कृषि क्षेत्र के लिए मुफ्त बिजली की नीति लागू करेगी। उन्होंने सभी खेतों के लिए मुफ्त पाइप सिंचाई पानी, दलितों के लिए प्रति महीने 400 यूनिट मुफ्त बिजली के अलावा समाज के सभी वर्गों के लिए विभिन्न सुविधाओं की घोषणा की।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हरियाणाशिरोमणि अकाली दल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत