लाइव न्यूज़ :

पति राज कुंद्रा को जमानत मिलने के बाद शिल्पा ने प्रेरणादायी संदेश लिख कर जताई खुशी

By भाषा | Updated: September 21, 2021 15:31 IST

Open in App

मुंबई, 21 सितंबर अश्लील फिल्म मामले में पति राज कुंद्रा को जमानत मिलने से उत्साहित अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने मंगलवार को सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर एक प्रेरणादायी संदेश लिखकर अपनी खुशी का इजहार किया।

शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर चीनी दार्शनिक कन्फ्यूशियस के इस कथन को उद्धृत किया ‘‘हमारी सबसे बड़ी जीत कभी न गिरने में नहीं है, बल्कि हर बार गिर कर उठने में है।’’

अपनी तस्वीर साझा करते हुए शिल्पा ने लिखा, ‘‘जीवन में ऐसे क्षण आते हैं जो आपको एक तरह से गिरा देते हैं। ऐसे समय में, वास्तव में मेरा मानना है कि यदि आप सात बार गिरते हैं, तो खुद को इतना मजबूत बनाएं कि आप आठ बार फिर से उठ खड़े हों।’’

शिल्पा (46) ने कहा कि मुश्किल समय में वापसी करने के लिए बहुत साहस, धैर्य, इच्छा-शक्ति और शक्ति की जरुरत होती है। उन्होंने लिखा ‘‘लेकिन, वापसी करने के ये गुण आपको जीवन नामक इस यात्रा में और अधिक लचीला और मजबूत ही बनाएंगे। हर बार जब आप पुन: उठ खड़े होंगे, तो आप असंभव को भी संभव बनाने के लिए नए दृढ़ संकल्प और प्रेरणा के साथ वापस आएंगे।’’

शिल्पा के पति एवं कारोबारी राज कुंद्रा को मंगलवार को मुंबई की आर्थर रोड जेल से जमानत पर रिहा कर दिया गया। राज कुंद्रा को मुख्य महानगर दंडाधिकारी एस बी भाजीपाले ने सोमवार को 50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?