लाइव न्यूज़ :

शीला दीक्षितः ससुर और कांग्रेस के दिग्गज नेता उमाशंकर दीक्षित से सीखा राजनीति दांवपेंच

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 20, 2019 17:26 IST

वह साल 1984 से 1989 तक उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सांसद रहीं। बाद में वह दिल्ली की राजनीति में सक्रिय हुईं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अपने ससुर उमा शंकर दीक्षित के सानिध्य में की।

Open in App
ठळक मुद्देराजनीतिक गलियारों में शीला दीक्षित की गांधी परिवार से करीबी किसी से छिपी हुई नहीं थी। उनके ससुर उमाशंकर दीक्षित भी कांग्रेस के बड़े नेताओं में से एक थे।1969 में जब इंदिरा गांधी को कांग्रेस से निकाला गया तो उनका साथ देने वालों में उमाशंकर दीक्षित शामिल थे। 

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित नहीं रहीं। वह 81 साल की थीं। शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था।

उन्होंने दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से पढ़ाई की और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से उच्च शिक्षा हासिल की। वह साल 1984 से 1989 तक उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सांसद रहीं। बाद में वह दिल्ली की राजनीति में सक्रिय हुईं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अपने ससुर उमा शंकर दीक्षित के सानिध्य में की।

राजनीतिक गलियारों में शीला दीक्षित की गांधी परिवार से करीबी किसी से छिपी हुई नहीं थी। उनके ससुर उमाशंकर दीक्षित भी कांग्रेस के बड़े नेताओं में से एक थे। 1969 में जब इंदिरा गांधी को कांग्रेस से निकाला गया तो उनका साथ देने वालों में उमाशंकर दीक्षित शामिल थे। 

जब इंदिरा गांधी की सत्ता में वापसी हुई तो उमाशंकर दीक्षित उनकी वफादारी का इनाम मिला और वह 1974 में देश के गृहमंत्री बनाए गए। संजय गांधी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जोर देते थे। ऐसे में उस समय शीला दीक्षित एक अच्छा विकल्प बनीं। राजीव गांधी के प्रधानमंत्री बनने के बाद शीला दीक्षित राज्यमंत्री बनीं। 1991 में ससुर उमाशंकर दीक्षित का देहांत होने के बाद शीला पूरी तरह से दिल्ली में बस गईं। शीला दीक्षित युवावस्था से ही राजनीति में रुचि लेने लगी थीं।

शीला दीक्षित ने राजनीति के गुर अपने ससुर से सीखे थे। उमाशंकर दीक्षित कानपुर कांग्रेस में सचिव थे। पार्टी में धीरे-धीरे उनकी सक्रियता बढ़ती गई और वे पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू के करीबियों में शामिल हो गए, जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री रहीं तो उमाशंकर दीक्षित देश के गृहमंत्री थे। ससुर के साथ-साथ शीला भी राजनीति में उतर गईं। एक रोज ट्रेन में सफर के दौरान उनके पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।1991 में ससुर की मौत के बाद शीला ने उनकी विरासत को पूरी तरह संभाल लिया। उनके दो बच्चे संदीप और लतिका हैं।

शीला दीक्षित जल्द ही गांधी परिवार के भरोसेमंद साथियों में शुमार हो गईं। राजीव गांधी के निधन के बाद सोनिया गांधी ने भी उनके ऊपर पूरा भरोसा जताया। गांधी परिवार से उनकी कितनी नजदीकियों थी, इसका अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि जब इंदिरा गांधी की हत्या की खबर सुनकर राजीव गांधी कोलकाता से दिल्ली के लिए जा रहे थे तो उनके साथ उस विमान में प्रणब मुखर्जी के अलावा शीला दीक्षित भी थीं। शीला ने ही राजीव गांधी को प्रधानमंत्री बनाए जाने की रणनीति बनाई थी।

टॅग्स :शीला दीक्षितकांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप