लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: आप ने की मेयर और डिप्टी मेयर उम्मीदवार के नाम की घोषणा, जानें

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 23, 2022 13:27 IST

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने बताया कि आप ने मेयर पद के लिए शेली ओबेरॉय और डिप्टी मेयर पद के लिए एली मुहम्मद इकबाल को अपना उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देआप ने घोषणा की है कि शेली ओबेरॉय मेयर के लिए उसकी उम्मीदवार होंगी।आले मोहम्मद को पार्टी ने डिप्टी मेयर पद के लिए नामित किया है।मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव 6 जनवरी 2023 को होना है।

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने घोषणा की है कि शेली ओबेरॉय मेयर के लिए उसकी उम्मीदवार होंगी। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने यह जानकारी दी। वहीं, आले मोहम्मद को पार्टी ने डिप्टी मेयर पद के लिए नामित किया है। मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव 6 जनवरी 2023 को होना है।

इस महीने की शुरुआत में आप ने दिल्ली नगर निगम चुनाव जीता था, जिससे नगर निकाय पर भाजपा का 15 साल का वर्चस्व समाप्त हो गया। आप ने 250 निकाय वार्डों में से 134, भाजपा ने 104 और कांग्रेस ने नौ सीटें जीतीं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, आम आदमी पार्टी (आप) के स्पष्ट बहुमत से जीतने के साथ ही भाजपा ने घोषणा की कि वह मेयर पद का चुनाव नहीं लड़ेगी।

दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष आदेश गुप्ताने कहा, "मेयर आप से होगा और भाजपा एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी। आप को जनता का जनादेश मिला है, इसलिए वे अपना मेयर रख सकते हैं। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।" महापौर का चुनाव सभी 250 नगरपालिका पार्षदों, दिल्ली के सात लोकसभा और तीन राज्यसभा सांसदों के अलावा दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष द्वारा मनोनीत 14 विधायकों द्वारा किया जाता है।

चुनाव नतीजों के दिन अमित मालवीय जैसे भाजपा नेताओं ने मुकाबले की बात कही थी। मालवीय ने ट्वीट करते हुए कहा था, "अब बारी दिल्ली के मेयर के चुनाव की। यह सब इस बात पर निर्भर करेगा कि करीबी मुकाबले में कौन संख्या रखता है, मनोनीत पार्षद किस तरह वोट करते हैं आदि। उदाहरण के लिए चंडीगढ़ में भाजपा का मेयर है।"

टॅग्स :Aam Aadmi PartyDelhi Municipal Corporation
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर