लाइव न्यूज़ :

'आप' की शैली ओबेरॉय चुनी गईं दिल्ली की मेयर, भाजपा उम्मीदवार शिखा राय ने नामांकन वापस लिया

By विनीत कुमार | Updated: April 26, 2023 12:15 IST

भाजपा की शिखा राय द्वारा अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के बाद आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय एक बार फिर दिल्ली की महापौर चुन ली गई हैं।

Open in App

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय एक बार फिर दिल्ली की महापौर चुन ली गई हैं। दरअसल, भाजपा की शिखा राय ने अपनी उम्मीदवारी बुधवार को वापल ले ली। शिखा राय ग्रेटर कैलाश-1 वार्ड से पार्षद हैं। भाजपा की दिल्ली इकाई की पूर्व उपाध्यक्ष राय भाजपा के अन्य नेताओं के साथ 2011 में श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा झंडा फहराकर चर्चा में आई थीं।

गौरतलब है कि शैली ओबेरॉय इससे पहले 22 फरवरी को दिल्ली की महापौर चुनी गयी थीं। उन्होंने भाजपा की रेखा गुप्ता को 34 मतों के अंतर से हराया था। शैली को 150 वोट मिले थे, जबकि रेखा को कुल 266 वोट में से 116 वोट मिले थे। दिल्ली नगर निगम में अभी 'आप' सत्तारूढ़ है। 

दिल्ली में महापौर पद के लिए बारी-बारी से एक-एक साल के पांच कार्यकाल के लिए चुनाव होता है। पहले वर्ष में मेयर का पद महिलाओं, जबकि तीसरे वर्ष में आरक्षित श्रेणी के लिये होता है। अन्य तीन वर्षों (दूसरे, चौथे और पांचवें) में यह पद अनारक्षित श्रेणी के लिये होता है।

आप ने पिछले साल दिसंबर में हुए एमसीडी चुनाव में जीत हासिल की थी। पार्टी ने नगर निगम में भाजपा के 15 साल के शासन को समाप्त कर दिया। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने 250 वार्ड में से 134 पर जीत हासिल की, जबकि भाजपा को 104 वार्ड में जीत मिली।

टॅग्स :दिल्ली समाचारशैली ओबेरॉयआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप