लाइव न्यूज़ :

'राज्य के हित में ऑडियो क्लिप्स मीडिया को दी', गहलोत के ओएसडी ने दिल्ली पुलिस को बताया, शेखावत की फोन टैपिंग एफआईआर पर पूछताछ

By विशाल कुमार | Updated: May 15, 2022 08:42 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने जांच अधिकारियों से कहा कि पैसे के लेन-देन की बात हो रही थी और गहलोत की लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को गिराने की साजिश थी तो यह मेरा कर्तव्य है मीडिया के माध्यम से इन घटनाक्रमों के बारे में जनता को बताएं।

Open in App
ठळक मुद्दे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने फोन टैपिंग को लेकर एफआईआर दर्ज कराई थी।शर्मा ने हमेशा कहा है कि सोशल मीडिया पर ऑडियो क्लिप उनके सामने आए।सरकार ने स्वीकार किया था कि पिछले साल राजनीतिक संकट के दौरान फोन टैप किए गए थे।

जयपुर: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा फोन टैपिंग को लेकर दर्ज कराई गई एफआईआर के सिलसिले में शनिवार को दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) लोकेश शर्मा से करीब तीन घंटे पूछताछ की।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, शर्मा ने जांच अधिकारियों को बताया कि उन्होंने वे ऑडियो क्लिप्स राज्य के हित में मीडियाकर्मियों को दिए। शर्मा से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा लीक ऑडियो क्लिप को लेकर दर्ज कराई गई एफआईआर के संबंध में पूछताछ की जा रही है। 

इस मुद्दे ने 2020 के मध्य में गहलोत सरकार को हिला दिया था, जिसके कारण तत्कालीन डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने विद्रोह कर दिया था।

शनिवार को शर्मा से 45-50 सवाल पूछे गए। उनसे लिखित में जवाब मांगा गया था। पत्रकारों को ऑडियो क्लिप फॉरवर्ड करने के कारण के बारे में पूछे जाने पर, शर्मा ने जांच अधिकारियों से कहा कि पैसे के लेन-देन की बात हो रही थी और गहलोत की लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को गिराने की साजिश थी तो यह मेरा कर्तव्य है मीडिया के माध्यम से इन घटनाक्रमों के बारे में जनता को बताएं।

शर्मा से ऑडियो क्लिप के सोर्स के बारे में भी पूछा गया था और यह भी पूछा गया था कि क्या वे उन्हें सरकारी सोर्सों या मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए थे। शर्मा ने हमेशा कहा है कि सोशल मीडिया पर ऑडियो क्लिप उनके सामने आए।

शेखावत ने शर्मा और अन्य पर आपराधिक साजिश और गैरकानूनी रूप से टेलीग्राफिक सिग्नल (टेलीफोनिक बातचीत) को बाधित करने का आरोप लगाया है। अखबार ने मार्च 2021 में बताया था कि सरकार ने स्वीकार किया था कि पिछले साल राजनीतिक संकट के दौरान फोन टैप किए गए थे।

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतगजेंद्र सिंह शेखावतदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार