लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा चुनाव: 22 जून तक तैयार होंगे कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों के नामों के पैनल

By भाषा | Updated: June 11, 2019 20:56 IST

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित की अगुवाई में हुई बैठक में यह निर्णय हुआ कि सभी 70 सीटों पर तीन -तीन नामों के पैनल तैयार किए जाएंगे और हर सीट के पैनल में कम से कम एक महिला का नाम शामिल होगा।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनावों के लिए अपनी रुपरेखा पूरी तरह तैयार करने में लगी है। डीपीसीसी की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक शीला ने कहा कि 2020 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन जल्दी किया जाएगा।

कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की जल्द घोषणा के मकसद से हर सीट पर 22 जून तक तीन संभावित प्रत्याशियों के नामों वाले पैनल तैयार करने को कहा है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित की अगुवाई में हुई बैठक में यह निर्णय हुआ कि सभी 70 सीटों पर तीन -तीन नामों के पैनल तैयार किए जाएंगे और हर सीट के पैनल में कम से कम एक महिला का नाम शामिल होगा।

डीपीसीसी की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक शीला ने कहा कि 2020 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन जल्दी किया जाए ताकि कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनावों के लिए अपनी रुपरेखा पूरी तरह तैयार कर सके।

बैठक में शीला दीक्षित के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष हारून यूसुफ़ और राजेश लिलौठिया, प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत गोस्वामी एवं जितेंद्र कुमार कोचर तथा सभी जिला एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मौजूद थे। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2019शीला दीक्षित
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसिर्फ जादुई चिराग न बनें सौगातें 

भारतRekha Gupta Delhi CM: कौन हैं रेखा गुप्ता?, दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

भारतDelhi CM Announcement Update: पीएम मोदी रहेंगे मौजूद, रामलीला मैदान में 20 फरवरी को 27 साल बाद शपथ ग्रहण?, कौन बनेगा मुख्यमंत्री, ये संभावित दावेदार

भारतDelhi Next CM Updates: 9 दिन हो गए, कुछ तो गड़बड़?, आखिर क्यों दिल्ली मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में देरी, आतिशी ने कहा- बीजेपी में विश्वसनीय नेता की कमी

भारतDelhi New CM Swearing: लो जी डेट फाइनल?, इस दिन होगा दिल्ली मुख्यमंत्री और मंत्री शपथ ग्रहण समारोह, इस मिशन पर काम करेंगे नए सीएम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील