लाइव न्यूज़ :

Sheila Dikshit: पीएम मोदी, सोनिया, CM केजरीवाल ने घर जाकर दी श्रद्धाजंलि, राजनाथ व पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी पहुंचे

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 21, 2019 05:43 IST

Open in App

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित का शनिवार को निधन हो गया। वह 81 साल की थीं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि दीक्षित पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उन्हें शुक्रवार की सुबह सीने में जकड़न की शिकायत के बाद फोर्टिस-एस्कॉर्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां दोपहर बाद तीन बजकर 55 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली ।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है ।

शीला दीक्षित फिलहाल दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष थीं और उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019  में उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था। शीला दीक्षित साल 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं. उनके नेतृत्व में लगातार तीन बार कांग्रेस ने दिल्ली में सरकार बनाई। वह सबसे लंबे समय (15 साल) तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। कांग्रेस की कद्दावर नेता रहीं शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था।

उन्होंने दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से पढ़ाई की और फिल दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से मास्टर्स ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की। शीला दीक्षित साल 1984 से 1989 तक उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सांसद रहीं। 

20 Jul, 19 11:56 PM

देश और कांग्रेस पार्टी के लिए शीला दीक्षित का जाना बड़ा नुकसान- पूर्व पीएम मनमोहन सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा, ''देश और कांग्रेस पार्टी के लिए शीला दीक्षित का जाना बड़ा नुकसान है। दिल्ली ने एक उत्कृष्ट नेता और प्रशासक खो दिया है जिसने पहचान से परे राज्य का विकास किया। देश उनके द्वारा लंबे समय तक दिल्ली को बेहतर बनाए जाने का योगदान याद रखेगा।''

20 Jul, 19 11:48 PM

शीला के राजनीति में आने से पहले उन्हें जानता था- प्रणबा दा

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा, ''मैं उन्हें (शीला दीक्षित) को तब से जानता था जब उन्होंने राजनीति में कदम नहीं रखा था, उनका जाना देश के लिए बड़ी क्षति है, देश ने एक कुशल प्रशासक और शानदार नेता खोया है।''

 

20 Jul, 19 08:42 PM

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने दी श्रद्धाजंलि

 

20 Jul, 19 08:24 PM

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने दी श्रद्धाजंलि

20 Jul, 19 08:23 PM

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने दी श्रद्धाजंलि

20 Jul, 19 08:21 PM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धाजंलि

20 Jul, 19 07:49 PM

सीएम केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दी श्रद्धाजंलि

 

20 Jul, 19 07:41 PM

मनोज तिवारी ने दी श्रद्धाजंलि

 

20 Jul, 19 07:24 PM

शीला दीक्षित के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

20 Jul, 19 07:13 PM

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दी श्रद्धाजंलि

 

20 Jul, 19 07:00 PM

शीला दीक्षित को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी श्रद्धाजंलि

 

20 Jul, 19 06:50 PM

शीला दीक्षित को सोनिया गांधी ने दी भावपूर्ण श्रद्धाजंलि

 

20 Jul, 19 06:20 PM

बीजेपी नेता विजय गोयल ने श्रद्धाजंलि

 

20 Jul, 19 06:17 PM

कल 11:30 बजे तक होंगे अंतिम दर्शन

 

20 Jul, 19 06:02 PM

दिल्ली में दो दिन का राजकीय शोक

शीला दीक्षित के निधन के बाद दिल्ली सरकार ने दो दिन का राजकीय शोक का ऐलान किया। वहीं, कल कांग्रेस दफ्तर में शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि दी जायेगी।

 

20 Jul, 19 05:52 PM

शीला दीक्षित के निधन पर राष्ट्रपति का ट्वीट

20 Jul, 19 05:49 PM

निजामुद्दीन घर पर पहुंचा शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर

20 Jul, 19 05:23 PM

दिल्ली के निजामुद्दीन में शीला दीक्षित का घर है। जहां आज शाम 6 बजे उनके पार्थिव शरीर को रखा जाएगा। इसके अलावा निजामुद्दीन घर पर ही शीला दीक्षित के अंतिम दर्शन होंगे और कल 2:30 बजे निगमबोध घाट पर अंतिम  संस्कार होगा।  

20 Jul, 19 05:07 PM

अपने समय में शीला दीक्षित ने प्रभावी तरीके से दिल्ली का चेहरा बदल दिया: अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'शील दीक्षित की निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। अपने समय में शीला दीक्षित ने प्रभावी तरीके से दिल्ली का चेहरा बदल दिया। दिल से दुखी हूं उनके परिवार के लिए प्रार्थना करता हूं।'

20 Jul, 19 05:05 PM

मैं सब कुछ खो चुका हूं: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा,  शीला दीक्षित के निधन की खबर सुनकर ऐसा फील कर रहा हूं जैसे मैं सब कुछ खो चुका हूं। कांग्रेसकी प्यारी बेटी थी। मेरे राजनीति के अलावा उनके साथ बहुत करीबी रिश्ते थे। मेरी सहानुभूति उनके परिवार के साथ है। वो तीन बार दिल्ली की सीएम रही हैं। ये मेरे लिए दुख का वक्त है।'

20 Jul, 19 04:57 PM

मनमोहन सिंह ने कहा कि देश ने खोया एक समर्पित कांग्रेस नेता

पूर्व पीएम मोदी ने कहा कि मुझे श्रीमती शीला दीक्षित के अचानक निधन की खबर सुनकर झटका लगा है। देश ने एक समर्पित कांग्रेस नेता को खो दिया। दिल्लीवासी उनके विकास में उनके योगदान को याद करेंगे।

 

20 Jul, 19 04:47 PM

अमित शाह का बयान

20 Jul, 19 04:43 PM

शीक्षा दीक्षित के निधन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बयान

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और काँग्रेस की वरिष्ठ नेता श्रीमती शीला दीक्षित जी के देहांत की खबर सुनकर व्यथित हूं। दिल्ली के विकास में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा. उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. भगवान शीला जी की दिवंगत आत्मा को शांति दे. ॐ शांतिः.

20 Jul, 19 04:40 PM

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शीला दीक्षित के निधन पर दुख जताया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शीला दीक्षित के निधन पर दुख जताया. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित जी के दुःखद निधन का समाचार सुन स्तब्ध हूँ,परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ, उनका निधन राजनैतिक क्षेत्र की ऐसी क्षति है जो अपूर्णीय है. ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

20 Jul, 19 04:35 PM

पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

20 Jul, 19 04:31 PM

कुमार विश्वास का ट्वीट

कुमार विश्वास ने ट्विट कर कहा कि आप जैसी बेहद सौम्य और सुलझे विचारों की प्रगतिशील नेता का जाना न केवल या दिल्ली बल्कि पूरे देश की बड़ी क्षति है ! ईश्वर आप को अपनी शांति-छाया में यथेष्ट स्थान प्रदान करे, यही प्रार्थना है ! ॐ शान्ति ॐ.

20 Jul, 19 04:30 PM

अरविंद केजरीवाल ने जताया दुख

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर शीला दीक्षित के निधन पर दुख जताया।  उन्होंने कहा कि यह दिल्ली के लिए बड़ा नुकसान है. उनके योगदान को याद किया जाएगा.कांग्रेस ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर दुख जताया। पार्टी ने कहा कि उन्हें दिल्ली को बदल दिया था।

टॅग्स :शीला दीक्षितकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील