लाइव न्यूज़ :

सभी भारतीयों के लिए नायक हैं शेख मुजीबुर रहमान : मोदी

By भाषा | Updated: March 17, 2021 11:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के संस्थापक ‘बंगबंधु’ शेख मुजीबुर रहमान को बुधवार को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि वह सभी भारतीयों के लिए एक नायक हैं।

बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान का जन्म 17 मार्च 1920 को हुआ था।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मानवाधिकारों और स्वतंत्रता के चैम्पियन बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान को उनकी जयंती पर दिल से नमन।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह सभी भारतीयों के लिए नायक भी हैं। इस महीने ऐतिहासिक मुजीब वर्ष समारोहों के लिए बांग्लादेश की यात्रा करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी।’’

प्रधानमंत्री 26 और 27 मार्च को बांग्लादेश की यात्रा करेंगे जो कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की शुरुआत के बाद से उनकी पहली विदेश यात्रा होगी।

विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से निमंत्रण मिलने के बाद मोदी की पड़ोसी देश की यात्रा को लेकर मंगलवार को घोषणा की।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री की यह यात्रा पड़ोसी देश के तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों-देश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के जन्मशती कार्यक्रम, भारत-बांग्लादेश के बीचकूटनीतिक संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने और बांग्लादेश की आजादी के 50 वर्ष पूरे होने से संबंधित हैं।''

मोदी इससे पहले 2015 में बांग्लादेश गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए