लाइव न्यूज़ :

शत्रुघ्न सिन्हा ने नरेन्द्र मोदी को बताया फर्जी चाय वाला, कहा-आडवाणी खेमे का था इसलिए मंत्री नहीं बनाया

By विकास कुमार | Updated: January 15, 2019 18:50 IST

उन्होंने कहा कि देश को गांधी-नेहरु परिवार ने आगे बढ़ाया है और अगर आज इंदिरा गांधी कांग्रेस में होती हो मैं बीजेपी में नहीं होता. इसके साथ ही उन्होंने यूपी में सपा और बसपा के गठबंधन को सोने पर सुहागा बताया.

Open in App

अभिनेता और पटना साहिब सीट से बीजेपी के लोकसभा के सांसद शत्रुघ्न  सिन्हा ने एक बार फिर नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला है. इस बार उन्होंने इमोशनल कार्ड खेलने की कोशिश की है. उन्होंने कहा है कि मैं हमेशा से आडवाणी खेमे का रहा हूं इसलिए मुझे मंत्री नहीं बनाया गया. 

एबीपी न्यूज़ के कार्यक्रम 'बिहार सम्मलेन' में बोलते हुए उन्होंने ये आरोप नरेन्द्र मोदी पर लगाए हैं. उन्होंने इसके साथ ही कहा कि बीजेपी मुझे छोड़ क्यों नहीं देती? उन्होंने नरेन्द्र मोदी को फर्जी चाय वाला बताया है. उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने इस मामले में झूठा प्रचार किया है. उन्होंने कभी चाय नहीं बेची. 

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश को गांधी-नेहरु परिवार ने आगे बढ़ाया है और अगर आज इंदिरा गांधी कांग्रेस में होती हो मैं बीजेपी में नहीं होता. इसके साथ ही उन्होंने यूपी में सपा और बसपा के गठबंधन को सोने पर सुहागा बताया. अपनी ही पार्टी के खिलाफ उनके बयानों की फेहरिस्त काफी लम्बी होती चली जा रही है. 

यहीं नहीं बीते दिन ही उन्होंने नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा था कि मैं भिखाड़ी नहीं कि उनके सामने हांथ पसारूं. पिछले कुछ वर्षों में शत्रुघ्न  सिन्हा ने लगातार केंद्रीय नेतृत्व पर निशाना साधा है. उनके निशाने पर हमेशा पीएम मोदी और शाह ही रहे हैं. 

शत्रुघ्न  सिन्हा पटना साहिब से चुनाव लड़ते हैं. इस सीट को कायस्थ बहुल माना जाता है. इसके कारण शत्रुघ्न  इस बार भी अपनी दावेदारी इसी सीट से करना चाह रहे हैं. लेकिन ये भी कयास लगाये जा रहे हैं कि चुनाव पूर्व वो राजद ज्वाइन कर सकते हैं और उन्होंने इन संभावनाओं को खारिज भी नहीं किया है. 

शत्रुघ्न  सिन्हा अटल बिहारी वाजपेयी के कैबिनेट में जहाजरानी मंत्री रह चुके हैं.

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील