लाइव न्यूज़ :

शशि थरूर का ट्वीट- जब से तेरा नशा चखा मैंने, इश्क तेरे में खो गया हिंदी, माना, हूँ मैं नया नया लेकिन, आशिक मैं तेरा हो गया हिंदी!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2019 18:35 IST

रौबदार अंग्रेजी बोलने वाले शशि थरूर हमेशा ट्वीट कर चर्चा में रहते हैं। आज सुबह ही वह मोदी सरकार पर हमला बोला था। शशि थरूर ने कुछ खास अंदाज में शुभकामना दी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदी दिवस के मौके पर कांग्रेस नेता ने हिंदी में दो ट्वीट कर बधाई दी। हिंदी दिवस संविधान सभा के 1949 में इसी दिन हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने के निर्णय के लिए मनाया जाता है।

हिंदी दिवस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर आज कुछ अलग अंदाज में दिखे गए। हिंदी दिवस के मौके पर कांग्रेस नेता ने हिंदी में दो ट्वीट कर बधाई दी।

रौबदार अंग्रेजी बोलने वाले शशि थरूर हमेशा ट्वीट कर चर्चा में रहते हैं। आज सुबह ही वह मोदी सरकार पर हमला बोला था। शशि थरूर ने कुछ खास अंदाज में शुभकामना दी हैं।

पहला ट्वीट

जब से तेरा नशा चखा मैंने, इश्क तेरे में खो गया हिंदी

माना, हूँ मैं नया नया लेकिन, आशिक मैं तेरा हो गया हिंदी!

दूसरा ट्वीट

हर भाषा रंगीन और भारत, भाषाओं की रंगोली है

उसको वही प्रिय है जिसकी, जो भाषा माँ बोली है

जितना हिंदी को मिलता है, सबको उतना प्यार मिले

23 की 23 भाषाओं.. को इक सा व्यवहार मिले

#हिंदी_दिवस की शुभकामनाएं।.... हिंदी पर हिंदी में कविता !

हिंदी दिवस संविधान सभा के 1949 में इसी दिन हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने के निर्णय के लिए मनाया जाता है। यह पहली बार 1953 में मनाया गया था।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि लोगों को सभी भाषाओं और संस्कृतियों का सम्मान करना चाहिए लेकिन अपनी मातृभाषा की कीमत पर नहीं। बनर्जी का यह बयान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के उस बयान के बाद आया जिसमें उन्होंने देश के लिए साझा भाषा की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि यह हिंदी है जो सबसे अधिक बोली जाती है और पूरे देश को एकजुट कर सकती है।

बनर्जी ने हिंदी दिवस के मौके पर लोगों को बधाई देते हुए ट्वीट किया,‘‘हिंदी दिवस पर सभी को मेरी शुभकामनाएं। हमें सभी भाषाओं और संस्कृतियों का सम्मान करना चाहिए। हम कई भाषाएं सीख सकते हैं लेकिन हमें अपनी मातृभाषा कभी भूलनी नहीं चाहिए।’’

 

टॅग्स :हिन्दी दिवसकांग्रेसशशि थरूरअमित शाहममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो