लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में हारे थरूर से मशहूर इंग्लिश लेखक ने कहा- शशि आपने शानदार लड़ाई लड़ी, ये कांग्रेस की हार है

By अनिल शर्मा | Updated: October 20, 2022 06:48 IST

हार स्वीकार करते हुए शशि थरूर ने लिखा कि ‘‘कांग्रेस का अध्यक्ष बनना बड़े सम्मान, बड़ी जिम्मेदारी की बात है, मैं मल्लिकार्जुन खड़गे को इस चुनाव में उनकी सफलता के लिए बधाई देता हूं। ’’

Open in App
ठळक मुद्दे पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे विजयी रहे।मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले जबकि शशि थरूर को 1072 वोट मिले। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में 9,385 वोट पड़े और इनमें से 416 वोट अवैध करार दिए गए।

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने बुधवार को अपनी हार स्वीकार कर ली और अपने प्रतिद्वंद्वी मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी। थरूर ने अपने एक ट्वीट में हार स्वीकारते हुए लिखा कि ‘‘कांग्रेस का अध्यक्ष बनना बड़े सम्मान, बड़ी जिम्मेदारी की बात है, मैं मल्लिकार्जुन खड़गे को इस चुनाव में उनकी सफलता के लिए बधाई देता हूं। ’’

वहीं हार स्वीकार करने के बाद शशि थरूर के ट्वीट पर अंग्रेजी लेखक विलियम डेलरिम्पल ने कहा कि ये कांग्रेस की हार है। शशि थरूर के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए विलियम डेलरिम्पल ने लिखा, आपने एक शानदार लड़ाई लड़ी शशि- यह कांग्रेस की हार है। 

शशि थरूर ने कहा कि सर्वाधिक संकटपूर्ण स्थितियों में पार्टी का संबल बने रहने और नेतृत्व प्रदान करने के लिए सभी, निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के ऋणी हैं। ट्वीट में शशि थरूर ने अपने सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, एक हजार से अधिक सहयोगियों का समर्थन प्राप्त करना और पूरे भारत में कांग्रेस के इतने शुभचिंतकों की आशाओं और आकांक्षाओं को आगे बढ़ाना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी।

कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे विजयी रहे, उन्हें 7897 वोट मिले तथा थरूर को 1072 वोट मिले। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में 9,385 वोट पड़े और इनमें से 416 वोट अवैध करार दिए गए।

खड़गे के प्रतिद्वंदी थरूर ने कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष पद का स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने में अपना योगदान देने के लिए मैं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी का धन्यवाद करता हूं।’’ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत करीब 9500 डेलीगेट (निर्वाचक मंडल के सदस्यों) ने पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान किया था।

 

टॅग्स :शशि थरूरWilliam Dalrympleमल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील