लाइव न्यूज़ :

लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड में बोले शशि थरूर, अमित शाह कांग्रेस और नेहरू को हर बात के लिए जिम्मेदार ठहराते हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2019 15:31 IST

संसद के दोनों सदनों में अपनी उत्कृष्ठ सेवाएं देने वाले चुनिंदा सांसदों को सम्मानित करने के लिए लोकमत समाचार पत्र समूह द्वारा हर वर्ष की तरह लोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह 2019 का आयोजन किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह वर्ष-2017 में प्रारंभ किया गया था। जिसके बाद से लगातार इस समारोह का आयोजन किया जाता रहा है। नागरिकता संशोधन बिल सोमवार (9 दिसंबर) को लोकसभा में पेश हुआ और विधेयक के पक्ष में 311 मत, जबकि विरोध में 80 मत पड़े।

लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड-2019 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भारतीय राजनीति में क्षेत्रीय दलों की भूमिका पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा है कि क्षेत्रीय दलों की भारत में उतनी ही भूमिका है, जितनी की एक राष्ट्रीय पार्टी की है। उन्होंने कहा कि बीजेपी देश की ऐसी पार्टी है, जिसने देश के सारे हिन्दू राज्य पर राज किया है और कर रही है लेकिन वह उनको बहकावे में ले रही है। वह धर्म की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जो ये दावा कर सकती है कि उसने देश के हर जाति, हर धर्म के लिए काम किया। शशि थरूर ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो देश को धर्म पर बांटने में विश्वास नहीं रखती है। 

शशि थरूर ने अमित शाह पर तंज करते हुए कहा है कि वह हमेशा ही सिर्फ कांग्रेस और जवाहर लाल नेहरू को हर बात के लिए जिम्मेदार ठहराते हैं। देश में कोई भी मुद्दा हो अमित शाह हर बात का आरोप कांग्रेस और पूर्व प्रधानंमत्री नेहरू पर लगा देते हैं। शशि थरूर ने यह तंज नागरिकता संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान किया। नागरिकता संशोधन बिल सोमवार (9 दिसंबर) को लोकसभा में पेश हुआ और विधेयक के पक्ष में 311 मत, जबकि विरोध में 80 मत पड़े।

यहां देखें शशि थरूर का वीडियो

जानें लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड के बारे में

संसद के दोनों सदनों में अपनी उत्कृष्ठ सेवाएं देने वाले चुनिंदा सांसदों को सम्मानित करने के लिए लोकमत समाचार पत्र समूह द्वारा हर वर्ष की तरह लोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह 2019 का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मान उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू द्वारा आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ, नई दिल्ली में दिए जाएंगे। इस समारोह में लोकसभा और राज्यसभा के चार-चार चुनिंदा सांसदों को सम्मानित किया जाएगा। जिनका चयन शरद पवार की अध्यक्षता वाली 9 सदस्यीय चयन समिति द्वारा किया गया है।जिन श्रेणियों में पुरस्कार दिया जाना है उनमें लोकसभा और राज्यसभा से लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ सांसद, सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद और प्रथम बार संसद पहुंची सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद को सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह से पूर्व दोपहर 2 बजे से आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के भीम सभागार में ही कॉनक्लेव का आयोजन किया गया। जिसका विषय है 'भारतीय राजनीति में क्षेत्रीय दलों की भूमिका'। 

इस विषय पर विचार रखने के लिए कांग्रेस सांसद शशि थरूर, एआईएमआईएम के अध्यक्ष सांसद असदुद्दीन ओवैसी एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के नाम शामिल हैं। लोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह वर्ष-2017 में प्रारंभ किया गया था।  जिसके बाद से लगातार इस समारोह का आयोजन किया जाता रहा है।

किसे-किसे मिले इस बार अवॉर्ड

लोकसभा

-लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- मुलायम सिंह यादव-सर्वश्रेष्ठ सांसद-  सौगत राय-सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद- सुप्रिया सुले- प्रथम बार संसद पहुंची सर्वश्रेष्ठ महिला - भारती प्रवीण पवार

राज्यसभा

-लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड-  मनमोहन सिंह-सर्वश्रेष्ठ सांसद-तिरुचि शिवा-सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद- विप्लव ठाकुर- प्रथम बार संसद पहुंची सर्वश्रेष्ठ महिला - कहकशां परवीन

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्सशशि थरूरकांग्रेसअमित शाहजवाहरलाल नेहरू
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण