लाइव न्यूज़ :

शारदा मंदिर का होगा पुनर्निर्माण

By भाषा | Updated: December 3, 2021 22:13 IST

Open in App

जम्मू, तीन दिसंबर दी सेव शारदा कमेटी (एसएससी) ने शुक्रवार को तीतवाल में नियंत्रण रेखा के निकट माता शारदा देवी मंदिर के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखी।

समिति ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में स्थित प्राचीन मंदिर और उसके केंद्र का पुनर्निर्माण शारदापीठ मंदिर की सदियों पुरानी तीर्थयात्रा को फिर से शुरु करने की दृष्टि से किया जाएगा।

शारदा पीठ-‘‘शारदा का स्थान’’ देवी सरस्वती का कश्मीरी नाम है। शारदा पीठ भारतीय उपमहाद्वीप के प्रचीनतम विश्वविद्यालयों में से एक थी।

शारदा पीठ नीलम नदी के किनारे स्थित एक मंदिर है,जो शिक्षा का एक प्रमुख केन्द्र हुआ करता था । इसे दक्षिण एशिया के 18 प्रसिद्ध मंदिरों में से एक माना जाता है।

एसएससी प्रमुख रविंदर रैना पंडिता ने संवाददाताओं से कहा,‘‘ 1947-48 की प्राचीन धर्मशाला की भूमि को पुनः प्राप्त करने के बाद नियंत्रण रेखा के निकट तीतवाल में शारदा यात्रा आधार शिविर मंदिर और केंद्र का शिलान्यास समारोह आज आयोजित किया गया।’’

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन एलओसी के निकट स्थित तीतवाल में एसएससी और स्थानीय लोगों ने किया,इसमें 200लोगों ने भाग लिया।

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय की वक्फ विकास समिति की अध्यक्ष और भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी की सदस्य द्रक्षां अंद्राबी ने मंदिर की आधारशिला रखी। उन्होंने शारदा सभ्यता को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए