लाइव न्यूज़ :

2022 में NDA से राष्ट्रपति उम्मीदवार होंगे शरद पवार, संघ विचारक की भविष्यवाणी

By स्वाति सिंह | Updated: November 25, 2019 13:18 IST

अजित पवार को लेकर शरद पवार के रवैये के बारे में देवधर का कहना है कि गठबंधन का धर्म होता है। उसका पालन करने का दिखावा भी करना होता है। इस बात की पुष्टि के लिए देवधर ने याद दिलाया कि कैसे शरद पवार ने सोनिया गांधी को इटली का निवासी बताकर कांग्रेस तोड़कर एनसीपी का गठन किया था। 

Open in App
ठळक मुद्देदिलीप देवधर ने दावा किया है कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार 2022 में राष्ट्रपति बन सकते हैं। सुप्रिया सुले के जल्द मोदी कैबिनेट का हिस्सा बनने की भविष्यवाणी दिलीप देवधर ने ही की थी

महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक घमासान के बीच एक चौका देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, संघ परिवार पर 43 किताबें लिख चुके नागपुर के संघ विचारक दिलीप देवधर ने दावा किया है कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार 2022 में राष्ट्रपति बन सकते हैं। बता दें कि शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले के जल्द मोदी कैबिनेट का हिस्सा बनने की भविष्यवाणी दिलीप देवधर ने ही की थी। देवधर ने कहा है कि बीजेपी शरद पवार को 2022 में एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति का दावेदार बनाकर इनाम भी दे सकती है।

उन्होंने कहा '2014 में शरद पवार ने चतुराई दिखाते हुए बिना किसी शर्त के बीजेपी को बाहरी समर्थन देने की बात कही है। जिसके चलते शिवसेना की मोल-भाव करने की ताकत ही खत्म हो जाती थी। साथ ही देवधर का दावा है कि लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम आने के बाद भी शरद पवार के बयान में बीजेपी को लेकर कोई नकारात्मकता या आक्रामकता नहीं दिखाई दी।

वहीं, अजित पवार को लेकर शरद पवार के रवैये के बारे में देवधर का कहना है कि गठबंधन का धर्म होता है। उसका पालन करने का दिखावा भी करना होता है। इस बात की पुष्टि के लिए देवधर ने याद दिलाया कि कैसे शरद पवार ने सोनिया गांधी को इटली का निवासी बताकर कांग्रेस तोड़कर एनसीपी का गठन किया था। साथ ही उन्होंने कहा 'जैसे बिहार में एनडीए के साथ असहज दिख रहे नीतीश कुमार को बीजेपी से मिलाने के बदले रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनने का तोहफा मिला। ठीक वैसे ही शरद पवार को भी यह तोहफा मिल सकता है।

टॅग्स :शरद पवारआरएसएसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप