लाइव न्यूज़ :

शरद यादव ने लोकतांत्रिक जनता दल का विलय लालू यादव की पार्टी राजद में किया

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 20, 2022 16:47 IST

राजद के साथ अपनी पार्टी का विलय करते हुए शरद यादव ने कहा कि राजद के साथ हमारी पार्टी का विलय विपक्षी एकता को मजबूत करने की दिशा में पहला कदम है। यह जरूरी है कि भाजपा को हराने के लिए पूरा विपक्ष एकजुट हो जाए।

Open in App
ठळक मुद्देशरद यादव ने कहा कि यह कदम एक संयुक्त विपक्ष के गठन की दिशा में पहला कदम हैराजद के साथ विलय के बाद अब हम इस बारे में सोचेंगे कि संयुक्त विपक्ष का नेतृत्व कौन करेगाशरद यादव राजद के टिकट पर मधेपुरा से साल 2019 का लोकसभा चुनाव हार गए थे

दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने रविवार को अपने लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी) का विलय लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में कर दिया है। दोनों पार्टियों के विलय की घोषणा करने के बाद शरद यादव ने कहा कि यह कदम एक संयुक्त विपक्ष के गठन की दिशा में पहला कदम है।

उन्होंने कहा, "राजद के साथ हमारी पार्टी का विलय विपक्षी एकता को मजबूत करने की दिशा में पहला कदम है। यह जरूरी है कि भाजपा को हराने के लिए पूरा विपक्ष एकजुट हो जाए। अभी तक एकीकरण हमारी प्राथमिकता है। इसके बाद हम इस बारे में सोचेंगे कि संयुक्त विपक्ष का नेतृत्व कौन करेगा।"

शरद यादव ने भारतीय जनता पार्टी के साथ पार्टी के गठबंधन को लेकर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जनता दल यूनाइटेड से अलग होने के बाद साल 2018 में एलजेडी का गठन किया था।

इस मामले में सबसे दिलचस्प बात यह है कि शरद यादव की पार्टी एलजेडी ने अपनी स्थापना के बाद से एक भी चुनाव नहीं लड़ा है, जबकि इसके प्रमुख शरद यादव राजद के टिकट पर मधेपुरा से साल 2019 का लोकसभा चुनाव हार गए थे।

शरद यादव केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। साल 1997 में लालू प्रसाद यादव ने राजद की स्थापना की थी और नीतीश कुमार के साथ शरद यादव ने मिलकर जनता दल यूनाइटेड की स्थापना की थी।

बिहार के मुख्यमंत्री और केंद्र में मंत्री रहे लालू प्रसाद यादव को बाद में चारा घोटाले में दोषी ठहराया गया था और वह इस समय जेल में सजा काट रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के अलावा  90 के दशक में बिहार की राजनीति में 'मंडल आयोग' को घर-घर पहुंचाकर पिछड़ों और गरीबों में मजबूत पैठ बनाई।

एलजेडी-राजद विलय के बाद राष्ट्रीय जनता दल जून में होने वाले राज्यसभा के लिए द्विवार्षिक चुनावों में शरद यादव को राज्यसभा के लिए नामित कर सकती है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवराष्ट्रीय जनता दलनीतीश कुमारबिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार