लाइव न्यूज़ :

Sharad Pawar: शरद पवार अगले 4 साल के लिए फिर चुने गए एनसीपी अध्यक्ष, पार्टी में सर्वसम्मति से लिया गया फैसला

By रुस्तम राणा | Updated: September 10, 2022 22:25 IST

महाराष्ट्र  एनसीपी के मुख्य प्रवक्ता महेश भारत तापसे ने जानकारी देते हुए कहा कि शरद पवार सर्वसम्मति से 4 साल के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के रूप में फिर से चुने गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवाल अगले 4 साल के लिए फिर चुने गए एनसीपी अध्यक्षमहाराष्ट्र एनसीपी के मुख्य प्रवक्ता महेश भारत तापसे ने दी जानकारी

नई दिल्ली: शरद पवार एकबार फिर से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी)  के अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुने गए हैं। महाराष्ट्र  एनसीपी के मुख्य प्रवक्ता महेश भारत तापसे ने जानकारी देते हुए कहा कि शरद पवार सर्वसम्मति से 4 साल के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के रूप में फिर से चुने गए हैं। पार्टी के शीर्ष पद पर फिर से काबिज होने वाले शरद पवार ने ही इस पार्टी की स्थापना की थी। दिल्ली में चल रही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में यह फैसला लिया गया है।

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन चल रहा है। पार्टी का यह अधिवेशन शनिवार और रविवार (10 और 11 सितंबर) तक चलेगा। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर इस अधिवेशन पर पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर अपने विस्तार की योजना बनाएगी। 81 वर्षीय नेता ने 2019 के विधानसभा चुनावों के बाद महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस, शिवसेना और राकांपा को एक साथ लाकर भाजपा को चौंका दिया।

एकबार फिर से अध्यक्ष बनने के बाद पवार ने बिलकिस बानो को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। पवार ने ट्विटर लिखा, प्रधानमंत्री जी ने जो महिला सम्मान की बात की वह सम्मान की व्याख्या क्या है यह भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात और देशवासियों के दिखाया है। ऐसे कई प्रश्न समाज के कई वर्गों के सामने हैं। 

उन्होंने आगे लिखा, उस गुजरात में बिलकिस बानो नाम की बहन पर जो अत्याचार किए गए, उसके बालबच्चों पर अत्याचार किए गए। उनकी हत्या की गई, उनके परिवार के लोगों की हत्या की गई, ऐसे गलत काम में जो लोग शामिल थे, उनकी सजा कम करने का काम भारतीय जनता पार्टी की गुजरात सरकार ने किया।

टॅग्स :शरद पवारNCP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBy-Poll Results Update: 5 राज्य और 7 सीट, बीजेपी खाते में 4, एनसीपी के पास 1 और कांग्रेस ने 2 सीट पर किया कब्जा

भारतBye Election Results 2026: 5 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में बीजेपी 4 सीटों में आगे, बारामती से सुनेत्रा अजित पवार 61917 वोटों से आगे

भारतBy Election Result 2026 LIVE: 5 राज्य और 7 सीट?, बीजेपी 5, कांग्रेस 1 और एनसीपी 1 सीट पर आगे, देखिए सीटवार आंकड़े

भारतBaramati Assembly bye-elections 2026: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने डाला अपना वोट, बारामती की जनता से की वोटिंग की अपील, देखें तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार