लाइव न्यूज़ :

Sharad Pawar birthday: 84 वर्ष के हुए शरद पवार?, जश्न में पत्नी के साथ शामिल अजित पवार, देखें वीडियो, तलवार से जन्मदिन का केक काटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 12, 2024 16:47 IST

Sharad Pawar turns 84: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राकांपा प्रमुख अजित पवार और अन्य प्रमुख नेताओं ने शरद पवार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

Open in App
ठळक मुद्देअजित पवार अपने परिवार के सदस्यों के साथ जन्मदिन समारोह में मौजूद थे। छगन भुजबल और सुनील तटकरे के साथ शरद पवार से मुलाकात की।वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशवंतराव चव्हाण के शिष्य बन गए थे। 

Sharad Pawar turns 84: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार बृहस्पतिवार को 84 वर्ष के हो गए और उन्होंने परिजनों तथा शुभचिंतकों के साथ जन्मदिन मनाया। इस दौरान उनके भतीजे एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी शामिल हुए। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यहां छह जनपथ स्थित अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में तलवार से जन्मदिन का केक काटा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राकांपा प्रमुख अजित पवार और अन्य प्रमुख नेताओं ने शरद पवार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

हाल में राकांपा से अलग हुए अजित पवार अपने परिवार के सदस्यों के साथ जन्मदिन समारोह में मौजूद थे। अजित पवार की पत्नी एवं राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा पवार तथा उनके पुत्र पार्थ पवार ने राकांपा नेताओं प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल और सुनील तटकरे के साथ शरद पवार से मुलाकात की।

पवार के कभी करीबी रहे भुजबल ने कहा, ‘‘हम आज उन्हें (शरद पवार) जन्मदिन की बधाई देने आए हैं।’’ शरद पवार का जन्म 12 दिसंबर 1940 को हुआ था। उन्होंने कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही राजनीति में कदम रखे और वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशवंतराव चव्हाण के शिष्य बन गए थे। 

टॅग्स :शरद पवारअजित पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीदिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप