लाइव न्यूज़ :

पवार की अपनी शक्ति और हैसियत, महाराष्ट्र में सियासी घटनाक्रम पर लालू बोले-बिहार कहां हिलता-डुलता है, हम हिलने नहीं देंगे, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: July 3, 2023 18:41 IST

Nationalist Congress Party: शरद पवार के सामने भाजपा फेल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि शरद यादव का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में तो भाजपा का खेल चलने वाला ही नहीं है।लालू यादव ने कहा कि शरद पवार पर इसका कुछ भी असर पड़ने वाला नहीं है। कौन एमएलए कहां गया और नहीं गया...शरद पवार एक ताकत है।

पटनाः महाराष्ट्र में शरद पवार के साथ हुए 'खेला' पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि शरद पवार एक ताकत का नाम है। जिसे हिलाने का काम किया जा रहा है। शरद पवार की अपनी शक्ति और हैसियत है। शरद पवार के सामने भाजपा फेल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि शरद यादव का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। 

लालू ने आगे कहा कि भाजपा का सफाया हो रहा है। बिहार में तो भाजपा का खेल चलने वाला ही नहीं है। नीतीश कुमार के पुस्तक का विमोचन करने से पहले लालू यादव ने कहा कि शरद पवार पर इसका कुछ भी असर पड़ने वाला नहीं है। कौन एमएलए कहां गया और नहीं गया...शरद पवार एक ताकत है।

उस ताकत को नरेन्द्र मोदी ने हिलाने की कोशिश की लेकिन सब फेल हो जाएगा। इसके साथ ही महाराष्ट्र की तरह क्या बिहार में भी इसतरह का खेला हो सकता है? इस सवाल पर लालू प्रसाद ने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि भाजपा का कोई खेला बिहार में कामयाब नहीं हो पाएगा।

राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने पटना में कहा कि हमने सुना है कि सब चर्चा कर रहे हैं कि बिहार के सांसदों को तोड़ो, सांसदों को निकालो। बिहार कहां हिलता-डुलता है, हम बिहार को हिलने नहीं देंगे। बिहार नहीं हिलेगा लेकिन बिहार से इनका सफाया होना तय है।

 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवशरद पवारप्रफुल्ल पटेलअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप