लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: नूंह जिले में 250 अवैध झुग्गियों पर चला बुलडोजर, कब्जा करने वाले अवैध बांग्लादेशी अप्रवासी थे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2023 18:33 IST

नूंह के उपायुक्त प्रशांत पंवार ने हालांकि इस बात से इनकार किया कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का हालिया हिंसा से कोई संबंध है। उन्होंने कहा कि यह अतिक्रमण हटाने की सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। पुलिस ने बताया कि झुग्गियां एक एकड़ जमीन पर बनी थीं और लोग तीन साल से इनमें रह रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देनूंह जिले में प्रशासन ने कब्जा कर बनाई गईं लगभग 250 झुग्गियों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दियाजमीन पर कब्जा करने वाले अवैध बांग्लादेशी अप्रवासी थेतोड़फोड़ की कार्रवाई बृहस्पतिवार शाम को की गई

गुरुग्राम: हरियाणा के नूंह जिले में सांप्रदायिक दंगे भड़कने के कुछ दिनों बाद प्रशासन ने तावड़ू कस्बे में सरकारी जमीन पर कथित तौर पर कब्जा कर बनाई गईं लगभग 250 झुग्गियों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की जमीन पर कब्जा करने वाले अवैध बांग्लादेशी अप्रवासी थे जो पहले असम में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि तोड़फोड़ की कार्रवाई बृहस्पतिवार शाम को की गई।

नूंह के उपायुक्त प्रशांत पंवार ने हालांकि इस बात से इनकार किया कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का हालिया हिंसा से कोई संबंध है। उन्होंने कहा कि यह अतिक्रमण हटाने की सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। पुलिस ने बताया कि झुग्गियां एक एकड़ जमीन पर बनी थीं और लोग तीन साल से इनमें रह रहे थे।

सोमवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की शोभायात्रा पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद मुस्लिम बहुल नूंह में भड़की हिंसा की आंच गुरुग्राम तक पहुंच गई थी, जिसमें दो होम गार्ड और एक इमाम सहित छह लोगों की मौत हुई है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में हाल में हुई सांप्रदायिक झड़पों के सिलसिले में अब तक कुल 202 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 80 को एहतियातन हिरासत में लिया गया है। विज ने यह भी कहा कि झड़पों के संबंध में अब तक 102 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनमें से आधी अकेले नूंह में और बाकी गुरुग्राम, फरीदाबाद तथा पलवल सहित अन्य जिलों में दर्ज की गई हैं।

उन्होंने अंबाला में संवाददाताओं से कहा, ‘मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि इन घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।’ विज ने यह भी कहा कि जांच जारी है। मंत्री ने कहा कि जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनसे कानून के मुताबिक पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।  नूंह में साइबर अपराध थाने को निशाना बनाए जाने के सवाल पर विज ने कहा, ‘‘हमने घटना को बहुत गंभीरता से लिया है। यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि थाने पर हमला किसने किया और वे कौन से रिकॉर्ड नष्ट करना चाहते थे।’’ 

बता दें कि सांप्रदायिक हिंसा के बाद राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने लगभग 2,000 वीडियो को स्कैन करना शुरू कर दिया है जो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहे हैं। पुलिस दंगे में शामिल उपद्रवियों की पहचान करने के लिए उन जगहों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच कर रही है जहां हिंसा हुई थी।

(इनपुट-  भाषा)

टॅग्स :हरियाणागुरुग्रामअनिल विजमनोहर लाल खट्टरHaryana Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?