लाइव न्यूज़ :

RSS प्रमुख भागवत के जाति व्यवस्था बयान पर ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य ने कहा- माफी भी बेकार होगी..

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2023 10:31 IST

आरएसएस प्रमुख भागवत की टिप्पणी के बारे में जब पूछा गया तो शंकराचार्य ने कहा, ‘‘उन्होंने देर से अपार ज्ञान प्राप्त किया है। आपने अनुसंधान किया है...क्या अनुसंधान? आप बताएं। हमने भागवद गीता में पढ़ा है...

Open in App
ठळक मुद्दे भागवत ने कहा था कि ईश्वर के समक्ष सभी बराबर हैं लेकिन पण्डितों ने जाति व्यवस्था बनाई है। मोहन भागवत ने भाषण मराठी में दिया था और स्पष्ट किया था कि मराठी में पण्डित का आशय विद्वान से होता है।शंकराचार्य ने कहा- हमने भागवद गीता में पढ़ा है...भगवान कृष्ण ने कहा है कि उन्होंने चार वर्ण बनाएं हैं।

जबलपुरः ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान का माखौल उड़ाया जिसमें उन्होंने कथित तौर पर दावा किया था कि जाति व्यवस्था ‘पण्डितों’ ने बनाई है। सरस्वती ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि आरएसएस प्रमुख के बयान से उनकी छवि ठीक होने से परे खराब हुई है और यहां तक माफी भी बेकार होगी।

भागवत की टिप्पणी के बारे में जब पूछा गया तो शंकराचार्य ने कहा, ‘‘उन्होंने देर से अपार ज्ञान प्राप्त किया है। आपने अनुसंधान किया है...क्या अनुसंधान? आप बताएं। हमने भागवद गीता में पढ़ा है...भगवान कृष्ण ने कहा है कि उन्होंने चार वर्ण बनाएं हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप (भागवत) कह रहे हैं कि भगवान ने यह नहीं बनाया है। उन्हें पण्डित ने बनाया है। फिर आप कहते हैं कि पण्डित का अभिप्राय विद्वान है न कि ब्राह्मण।

शंकराचार्य ने कहा कि अगर विद्वानों ने अगर कुछ कहा है तो फिर आप नकार क्यों रहे हैं।’’ जब पूछा गया कि भागवत को क्या माफी मांगनी चाहिए तो शंकराचार्य ने कहा कि उससे कोई लाभ नहीं होगा, क्योंकि पहले ही उनकी बहुत आलोचना हो चुकी है।

गौरतलब है कि गत रविवार को भागवत ने रविदास जयंती पर मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में मराठी में भाषण देते हुए कहा था कि ईश्वर के समक्ष सभी बराबर हैं लेकिन ‘पण्डितों' ने जाति व्यवस्था बनाई है।’’ उन्होंने स्पष्ट किया था कि मराठी में पण्डित से आशय विद्वान से होता है।

टॅग्स :मोहन भागवतआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम