लाइव न्यूज़ :

ओंकारेश्वर में शंकराचार्य की बनाई जाएगी 108 फीट ऊंची प्रतिमा, सोमवार को होगा शिलान्यास 

By IANS | Updated: January 21, 2018 14:43 IST

कम लोग जानते हैं कि युवावस्था में शंकराचार्य यहां अपने गुरु गोविंद भगवद्पद से एक गुफा में मिले, दीक्षित हुए और आध्यात्मिक ऊंचाइयां हासिल की। उसी के बाद शंकराचार्य ने देश में चार मठ स्थापित किए।

Open in App

देश और दुनिया में नर्मदा नदी के तट पर स्थित ओंकारेश्वर की पहचान बारह ज्योर्तिलिंगों में से एक के तौर पर रही है, लेकिन आने वाले समय में यह स्थान शंकराचार्य की ज्ञान स्थली के तौर पर भी पहचाना जाएगा, क्योंकि यहां आदि शंकराचार्य की 108 फीट की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इसका शिलान्यास 22 जनवरी को होने वाला है। साथ ही यहां वेदांत संस्थान बनाने की योजना है। 

कम लोग जानते हैं कि युवावस्था में शंकराचार्य यहां अपने गुरु गोविंद भगवद्पद से एक गुफा में मिले, दीक्षित हुए और आध्यात्मिक ऊंचाइयां हासिल की। उसी के बाद शंकराचार्य ने देश में चार मठ स्थापित किए तथा अद्वैत वेदांत को देशभर में फैलाया। यहां से मिले गुरुज्ञान ने शंकराचार्य को आदि शंकराचार्य बना दिया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओंकारेश्वर में 108 फीट ऊंची धातु की आदि शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापित करने के साथ वेदांत संस्थान की स्थापना किए जाने का ऐलान 'नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा' के दौरान बीते वर्ष फरवरी में किया था। उसी के तहत दिसंबर से चार स्थानों से एकात्म यात्रा निकाली गई। इस यात्रा के दौरान जगह-जगह से धातु का संग्रहण किया गया। इसी धातु से प्रतिमा का निर्माण किया जाना है।

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री चौहान 22 जनवरी को आदि शंकराचार्य के लिए प्रतिमा का भूमिपूजन करने वाले हैं। ओंकारेश्वर में यह एक नई शुरुआत होने वाली है। इस कोशिश के चलते आने वाले समय में ओंकारेश्वर को शिव के साथ आदि शंकराचार्य के दीक्षित होने वाले स्थल के तौर पर पहचाना जाने लगेगा। 

सरकार की योजना के मुताबिक, ओंकार महादेव मंदिर के प्राचीन वैभव और वास्तु-कला को देखकर नई रूपरेखा बनेगी। पूरे ओंकार पर्वत को सघन वन से आच्छादित किया जाएगा। आदि शंकराचार्य की गुफा के हिस्से में शंकराचार्य के जीवन और उनके जीवन मूल्यों पर आधारित चित्र उकेरे जाएंगे। 

सरकारी सूत्रों के अनुसार, आदि शंकराचार्य की गुफा के मूल स्तंभ जैसे हैं, वैसे ही रहेंगे और इन पत्थरों को जोड़कर सोने व लोहा से सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा यहां संतों के मार्ग दर्शन में वेदांत संस्थान की स्थापना की जानी है।

राज्य सरकार की मंशा है कि आदि शंकराचार्य के अद्वैत दर्शन से आमजन वाकिफ हो सकें, इसके लिए दृश्य और साहित्य का सहारा लिया जाएगा। ओंकारेश्वर वह स्थान है, जहां आदि शंकराचार्य ने नर्मदा के तट पर दीक्षा प्राप्त की थी। आमजन ओंकारेश्वर, नर्मदा और आदि शंकराचार्य के महत्व को जान सकें, इसके लिए लाइट एंड साउंड शो कार्यक्रम प्रारंभ किया जाना है। 

सरकार की योजना है कि ओंकारेश्वर में एक संग्रहालय और इंटरप्रिटेशन सेंटर की स्थापना जाए और विष्णुपुरी, ब्रह्मपुरी और ममलेश्वर मंदिरों को जोड़ने वाला आकाश मार्ग स्थापित किया जाए।

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की गतिविधियां आम आदमी के जीवन स्तर में सुधार लाने में देती हैं महत्वपूर्ण योगदान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारतकानून की पकड़ से बच नहीं सकेगा कोई भी अपराधी, सीएम मोहन यादव बोले-कानून सबके लिए

भारतदिवंगत निरीक्षक स्व. शर्मा के परिजन को 1 करोड़ रुपये?, अंकित शर्मा को उप निरीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति

कारोबारहैदराबाद के निवेशकों के साथ जोड़ने आए हैं नई डोर, सीएम मोहन यादव बोले- 36,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 27,800 रोजगार सृजित

क्राइम अलर्टकिशनगंज में देह व्यापार भंडाफोड़, मॉल में 2 लड़की से दोस्ती, नौकरी दिलाने का झांसा देकर बिशनपुर लाई, सिंगरौली की 23 वर्षीय युवती ने दलदल से भागकर बचाई जान

भारत अधिक खबरें

भारत‘सिटीजन सर्विस पोर्टल’ की शुरुआत, आम जनता को घर बैठे डिजिटल सुविधाएं, समय, ऊर्जा और धन की बचत

भारतआखिर गरीब पर ही कार्रवाई क्यों?, सरकारी जमीन पर अमीर लोग का कब्जा, बुलडोजर एक्शन को लेकर जीतन राम मांझी नाखुश और सम्राट चौधरी से खफा

भारतलालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव पर ₹356000 बकाया?, निजी आवास का बिजली कनेक्शन पिछले 3 साल से बकाया राशि के बावजूद चालू

भारत2026 विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में हलचल, मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की आधारशिला, हुमायूं कबीर ने धर्मगुरुओं के साथ मिलकर फीता काटा, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल