लाइव न्यूज़ :

शहनवाज हुसैन ने उपचुनाव के नतीजों पर कहा, "लोकसभा चुनाव में भी सभी 40 सीटें भाजपा की झोली में गिरेंगी, महागठबंधन को जनता ने नकार दिया"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 6, 2022 15:52 IST

बिहार में उपचुनाव के नतीजों पर शहनवाज हुसैन ने कहा कि जदयू जिस मकसद से भाजपा को छोड़कर गई थी, वो तो इस चुनाव में अधूरा ही रह गया। राजद-जदयू एक साथ आकर भी गोपालगंज में भाजपा को नहीं हरा सके। लोकसभा चुनाव में सभी 40 सीटें भाजपा के खाते में दर्ज होंगी।

Open in App
ठळक मुद्देशहनवाज हुसैन का जदयू पर हमला, बोले- जिस इरादे से राजद के साथ गई थी, वो तो अधूरा रह गयाजदयू-राजद मिलकर भी गोपालगंज में भाजपा को नहीं हरा सके, मोकामा में भी जीत का अंतर कम हैइसका साफ मतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी 40 सीट भाजपा के खाते में आएगी

पटना: भाजपा के वरिष्ठ नेता शहनवाज हुसैन ने बिहार के गोपालगंज और मोकामाउपचुनाव के नतीजे को भाजपा के भविष्य से जोड़ते हुए कहा कि परिणाम खुद बता रहे हैं कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी 40 सीटें भाजपा की झोली में आने वाली है।

शहनवाज हुसैन ने दोनों सीटों के नतीजे जारी होने के बाद कहा कि जदयू ने जिस मकसद से भाजपा का साथ छोड़ था, वो तो इस चुनाव में अधूरा ही रह गया। राजद-जदयू एक साथ आकर भी गोपालगंज में भाजपा को नहीं हरा सके। इसका सीधा मतलब है कि बिहार की जनता ने महागठबंधन को नकार दिया है और इस चुनाव का असर लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा।

उपचुनाव के परिणाम के बाद शहनवाज हुसैन ने कहा, "जदयू ने भाजपा से नाता तोड़कर राजद का साथ थामा था लेकिन क्या हुआ, वो भाजपा को गोपालगंज में भी नहीं हरा सका। इससे साफ संदेश है कि ये मिल भी जाएं तब भी बीजेपी को नहीं हरा सकते हैं। मोकामा में राजद जीती जरूर है लेकिन उसके जीत का अंतर इस बार कम हो गया। यह दिखाता है कि भविष्य भाजपा का है। हम लोकसभा चुनाव में सभी 40 सीटें जीतेंगे।"

भाजपा की प्रत्याशी कुसुम देवी ने पति सुभाष सिंह के निधन के बाद गोपालगंज सीट से दावेदारी ठोंकी थी, जिसे राजद प्रत्याशी मोहन गुप्ता को हराकर फिर से कब्जा कर लिया है। कुसुम देवी ने निकटतम राजद प्रत्याशी मोहन गुप्ता को 2000 वोटों के अंतर से हराया है।

वहीं मोकामा में लड़ाई राजद की नीलम देवी बनाम भाजपा की सोनम देवी से था। जिसमें नीलम देवी ने बाजी मारी और भाजपा की सोनम देवी को 16 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। राजद के पूर्व विधायक और पति अनंत सिंह को चुनाव आयोग द्वारा अयोग्य घोषित किये जाने के बाद उनकी पत्नी नीलम देवी को राजद ने अपना प्रत्याशी बनाया था, जिन्होंने 16741 वोट से मोकामा सीट पर जीत दर्ज की है।

उपचुनाव के नतीजों पर भाजपा की ओर से शहनवाज हुसैन के अलावा राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने भी प्रतिक्रिया देते हुए गोपालगंज में मिली जीत को तो भाजपा का बताया लेकिन मोकामा सीट पर महागठबंधन की ओर से राजद प्रत्याशी नीलम देवी को मिली जीत का श्रेय विशुद्ध रूप से अनंत सिंह के खाते में देते हुए नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के नेतृत्व को खारिज कर दिया है।

सुशील मोदी ने कहा गोपालगंज में भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी को जीताकर जनता ने महागठबंधन को पूरी तरह से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और लालू यादव साथ में थे लेकिन फिर भी वो दिवंगत सुभाष सिंह की पत्नी को हरा नहीं पाए।

उन्होंने कहा कि राजद और जदयू ने भरपूर कोशिश की थी लेकिन वो चाहकर भी भाजपा के मजबूत गढ़ गोपालगंज में सेंध नहीं लगा पाए। नीतीश-लालू पर तंज कसते हुए सुशील मोदी ने कहा कि लव-कुश और अति पिछड़ ने एकमुश्त वोट भाजपा को वोट  दिया है। मोकामा और गोपालगंज की जनता ने पूरे बिहार को बता दिया की जदयू का आधार वोट अब भाजपा के साथ है। 

टॅग्स :Shahnawaz Hussainउपचुनावमोकामागोपालगंजgopalganj-ac
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतहस्ताक्षर असली या नकली जांच हो?, सीएम नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा?, राबड़ी देवी के मुंह बोले भाई सुनील कुमार ने इस्तीफे पर उठाए सवाल

भारतनीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा?, बिहार की राजनीति और सरकार के लिए अपूरणीय क्षति, सभी की आंखें नम?

भारतमुख्यमंत्री आवास पर राजनीतिक हलचल तेज?, सीएम नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, अशोक चौधरी, संजय झा और बिजेंद्र यादव

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील