लाइव न्यूज़ :

पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा का वीडियो वायरल होने के बाद ‘गायब’, पीएम मोदी से लगाई थी बचाने की गुहार, देखें VIDEO

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 27, 2019 21:02 IST

गायब छात्रा ने वीडियो में कॉलेज के डायरेक्टर और सन्यासी चिन्मयानंद पर आरोप लगाया कि वह धमकी देता था की डीएम और सभी अधिकारी हमारी जेब में रहते हैं इसलिए उसका कुछ नहीं हो सकता है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के एसएस लॉ कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा के परिजनों ने उसके गायब होने की शिकायत दर्ज करायी है। परिजनों ने लड़की के गायब होने का आरोप कॉलेज के डायरेक्टर और बीजेपी नेता स्वामी चिन्मयानंद पर लगाया है। लड़की पिछले तीन दिनों से गायब है।

दरअसल गायब हुई छात्रा ने पिछले दिनों बीजेपी नेता व पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर छात्राओं के साथ शारीरिक शोषम का आरोप लगाते हुए एक वीडियो बनाया था और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था। वीडियो में छात्रा ने कॉलेज के डायरेक्टर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद छात्रा अचानक से लापता हो गई।

गायब छात्रा ने वीडियो में कॉलेज के डायरेक्टर और सन्यासी चिन्मयानंद पर आरोप लगाया कि वह धमकी देता था की डीएम और सभी अधिकारी हमारी जेब में रहते हैं इसलिए उसका कुछ नहीं हो सकता है। लड़की वीडियो में रो-रोकर सीएम और पीएम मोदी से इंसाफ की गुहार लगा रही है। पुलिस की टीम गायब छात्रा की तलाश में लगी हुई हैं। वहीं इस घटना के बाद से छात्रा का परिवार बेहद डरा हुआ है।देखें वीडियो-

स्वामी चिन्मयानंद यूपी के गोंडा का निवासी है। बीजेपी से तीन बार सांसद रह चुका है। अटल सरकार में वह गृह राज्यमंत्री भी रह चुका है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते साल 25 फरवरी को शाहजहांपुर गए थे। वहां उन्‍होंने स्वामी चिन्मयानंद के आश्रम में आयोजित मुमुक्ष युवा महोत्सव में भाग भी लिया था। चिन्मयानंद पर पहले भी रेप और अपहरण के आरोप लगे हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशशाहजहाँपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार