लाइव न्यूज़ :

शाहीन बाग में गोली चलाने वाले कपिल गुर्जर को बीजेपी ने दिलाई सदस्यता, कुछ ही घंटों बाद दिखाया बाहर का रास्ता

By स्वाति सिंह | Updated: December 30, 2020 20:22 IST

कपिल गुर्जर उर्फ कपिल बैसला आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुए थे। हालांकि मीडिया में खबर दिखाए जाने के बाद बीजेपी ने कपिल गुर्जर की सदस्यता रद्द कर दी। कपिल के बीजेपी में शामिल किए जाने पर विपक्षी दलों की ओर से हमला शुरू कर दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देशाहीन बाग में सीएए आंदोलन में फायरिंग कर चर्चा में आये कपिल गुर्जर उर्फ कपिल बैसला ने बीजेपी ज्वाइन कर ली हैपार्टी में शामिल होने के कुछ घंटे बाद ही उनकी सदस्यता रद्द कर दी। कपिल गुर्जर ने कहा कि बीजेपी हिंदुत्व के लिए काम करने वाली पार्टी हैं इसलिए वो इस पार्टी को ज्वाइन कर रहे हैं

गाजियाबाद:  दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए आंदोलन में फायरिंग कर चर्चा में आए कपिल गुर्जर उर्फ कपिल बैसला बीजेपी में शामिल हुए हैं। बुधवार को गाजियाबाद में बीजेपी के स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में कपिल गुर्जर ने बीजेपी ज्वाइन की। लेकिन पार्टी में शामिल होने के कुछ घंटे बाद ही उनकी सदस्यता रद्द कर दी। बुधवार को गाजियाबाद में बीजेपी के स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में कपिल गुर्जर ने बीजेपी ज्वाइन की थी, जिसके बाद विपक्षी दलों की ओर से हमला शुरू कर दिया गया था।

सदस्यता रद्द किए जाने को लेकर बीजेपी के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा का कहना है कि उनके संज्ञान में कपिल गुर्जर द्वारा शाहीन बाग में गोली चलाने वाला प्रकरण नहीं था। हालांकि मामला जानकारी में आते ही कपिल गुर्जर की सदस्यता रद्द कर दी गई। वहीं, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि गाजियाबाद के कपिल गुर्जर की विचारधारा भाजपा के अनुरूप नहीं है। कपिल गुर्जर की सदस्यता को भारतीय जनता पार्टी द्वारा अमान्य करार किया जाता है।

बता दें कि इसी साल के शुरुआती महीनों में जब दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए और एनआरसी को लेकर आंदोलन चल रहा था, उसी दौरान शाहीन बाग में गोली चलाने के बाद जब कपिल गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा इलाके से ताल्लुक रखने वाले कपिल ने एक फरवरी को सीएए प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने की चेतावनी के बाद हवा में तीन गोलियां चलाई थीं। इस दौरान उसने सांप्रदायिक नारे भी लगाए थे।

गौरतलब है कि शाहीन बाग में गोली चलाने वाले कपिल गुर्जर को दिल्ली के साकेत कोर्ट ने 25 हजार के मुचलके पर जमानत दे दी थी। कार्यवाही के दौरान पुलिस ने जमानत अर्जी का पुरजोर विरोध किया और दलील दी कि कपिल के खिलाफ आरोप गंभीर हैं और मामले की जांच प्रारंभिक चरण में है। हालांकि उसका प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने अदालत से कहा कि उनके मुवक्किल सबूत के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे और मामले में गवाहों को प्रभावित नहीं करेंगे।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शाहीन बाग़ प्रोटेस्टकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र