लाइव न्यूज़ :

शाहीन बाग पर अब भी जारी है मतभेद, एक गुट ने नोएडा-फरीदाबाद रास्ता खोला, दूसरे ने कर दिया बंद

By गुणातीत ओझा | Updated: February 22, 2020 18:27 IST

शनिवार शाम को नोएडा-कालिंदी कुंज रोड खुलते ही वहां जश्न का माहौल बन गया। लोग पटाखे फोड़कर रोड खुलने का जश्न मनाने लगे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के शाहीन बाग में CAA के खिलाफ 70 दिनों से प्रदर्शन कर हैं लोगप्रदर्शनकारियों ने शनिवार को कुछ देर के लिए खोली दिल्ली-फरीदाबाद रोडसुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शकारियों को समझाने के लिए नियुक्त किया है वार्ताकार

दिल्ली के शाहीन बाग में अब भी मतभेद जारी है। ताजा घटनाक्रम में आज शनिवार शाम को नोएडा-फरीदाबाद को जोड़ने वाला रास्ता खोल दिया गया। करीब दो महीने बाद यह रास्ता खुला तो जरूर, लेकिन कुछ देर के लिए। कुछ ही देर बाद प्रदर्शनकारियों के एक धड़े ने इस रास्ते को फिर से बंद कर दिया।

बताते चलें कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे लोग दो धड़े में बंट गए हैं। उनमें से एक धड़े के लोग नोएडा-फरीदाबाद को जोड़ने वाली सड़क आज शाम हट गए। प्रदर्शनकारियों के हटने के बाद वहां आवाजाही शुरू हो गई। लेकिन कुछ ही देर बाद प्रदर्शनकारियों के दूसरे गुट ने इस रास्ते को फिर से ब्लॉक कर दिया। डीसीपी साउथ ईस्ट ने के अनुसार प्रदर्शकारियों के एक गुट ने रोड नंबर 9 को कुछ देर के लिए खोल दिया था। लेकिन कुछ देर बाद ही दूसरे गुट ने दोबारा इस रास्ते को बंद कर दिया। रास्ते को लेकर प्रदर्शकारियों के बीच अब भी मतभेद जारी है।

शनिवार शाम जैसे ही नोएडा-कालिंदी कुंज सड़क से प्रदर्शनकारी हटे तो वहां जश्न का माहौल बन गया। लोग पटाखे फोड़कर रोड खुलने का जश्न मनाने लगे। हालांकि उनका यह जश्न कुछ देर बाद ही निराशा में तब्दील हो गया जब इस रास्ते को फिर से बंद कर दिया गया। 

बताते चलें कि आज शनिवार सुबह वार्ताकार रामचंद्रन लगातार चौथे दिन यहां पहुंचीं। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाया कि रास्ता खोल देना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने वार्ताकार के समक्ष सात मांगे रखते हुए कहा कि जब तक सीएए वापस नहीं लिया जाता, तब तक रास्ते को खाली नहीं किया जाएगा। सुबह 10.30 बजे यहां पहुंची साधना रामचंद्रन ने कहा कि यदि मार्ग नहीं खुला तो हम आपकी मदद नहीं कर पाएंगे। हम प्रदर्शन खत्म करने को नहीं कह रहे हैं।

टॅग्स :शाहीन बाग़ प्रोटेस्टकैब प्रोटेस्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए